{"_id":"5b44e68d4f1c1b9d288b5aca","slug":"101531242125-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हक के लिए लड़ेंगी आगनबाड़ी कार्यकत्रियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हक के लिए लड़ेंगी आगनबाड़ी कार्यकत्रियां
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को आरटीआई परिसर में हुई। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की समस्याओं के निदान पर विचार किया गया।
जिलाध्यक्ष आशा पटेल ने कहा कि पोषाहार वितरण से लेकर टीकाकरण तक का कार्य करा कर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर हमेशा काम का दबाव बना रहता है। इस हिसाब से हमें सुविधाएं नहीं दी जाती। कहा कि एकजुट हो कर हर प्रकार की लड़ाई लड़ेंगे तथा अपना हक लेंगे। बिरनों ब्लाक की अध्यक्ष अंजू चतुर्वेदी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण में तीन साल से हमारा सहयोग ले रहा है लेकिन अभी तक कोई पारिश्रमिक नहीं मिला। अगर इसी तरह से हमारा शोषण होता रहा तो हम चुप नहीं बैठेंगे। अन्य वक्ताओं ने कहा कि अब हम अपने हक की लड़ाई लड़ेंगे तथा आवश्यक हुआ तो सीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यकत्रियों को पोषाहार लेने से लेकर वितरण करने तक में कई प्रकार की समस्याएं आती है। जानकारी के बाद भी विभाग के लोग इसके समाधान का प्रयास नहीं कर रहें हैं। इस मौके पर नगर अध्यक्ष संजू यादव, शगुन भारती, पुत्तुल वर्मा, गीता, सुनीता पांडेय, आरती प्रजापति, माया देवी, अनीता वर्मा, नाजनीन, सरिता आदि मौजूद रही।