फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अवर अभियंताओं पर गलत दबाव बनाने से नाराजगी

अवर अभियंताओं पर गलत दबाव बनाने से नाराजगी

Tue, 10 Jul 2018 10:28 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
अवर अभियंताओं पर गलत दबाव बनाने से नाराजगी
गाजीपुर। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स उत्तर प्रदेश की मासिक बैठक मंगलवार को एक मोटेल में हुई। जिसमें अवर अभियंताओं की समस्याओं के संबंध में चर्चा की गई। अधिकारियों द्वारा अवर अभियंताओं को प्रताड़ित किए जाने पर रोष व्यक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे संतोष मौर्य ने सभी उपकेंद्रों/खंडों पर तैनात अवर अभियंताओं को निडर होकर सही काम करने को कहा।
विज्ञापन

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि विद्युत वितरण खंड प्रथम गाजीपुर में अवर अभियंताओं को पिछले कई माह से पेट्रोल भत्ता नहीं दिया जा रहा है। केवल अवर अभियंता द्वारा ही एफआईआर दर्ज कराने का दबाव बनाया जा रहा है। आंधी-तूफान में क्षतिग्रस्त तार का भंडार से उठाने एवं कार्य स्थल पर ले जाने का टेंडर विद्युत वितरण खंड प्रथम में न किए जाने से क्षेत्र स्तर पर अवर अभियंताओं को लेकर उपभोक्ताओं द्वारा नाराजगी व्यक्त की जा रही है। कहा कि कार्यशाला अवर अभियंता द्वारा एलटी एवं एचटी राड उपलब्ध न कराए जाने से ससमय परिवर्तक नहीं लग पा रहा है। फर्म द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे कार्यों का लेखा-जोखा किसी चयनित नोडल अधिकारी से न करा कर क्षेत्र से संबंधित अवर अभियंता द्वारा मापन कराया जाए। इस मौके पर जनपद प्रचार सचिव रोहित कुमार, नीरज कुमार, तापश कुमार, प्रेमचंद्र, हरपित राय, रवि चौरसिया, जितेंद्र गुप्ता, अविनाश सिंह, चित्रसेन प्रसाद, मिथलेश कुमार आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता संतोष मौर्य तथा संचालन पंकज कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed