फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   छह दिन बाद मंदिर में चोरी की जांच करने पहुंची पुलिस

छह दिन बाद मंदिर में चोरी की जांच करने पहुंची पुलिस

Sun, 03 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
छह दिन बाद मंदिर में चोरी की जांच करने पहुंची पुलिस
जमानिया/मतसा (गाजीपुर)। एक तरफ जहां पुलिस के आला अधिकारी आएदिन मातहतों को छोटी से छोटी घटना होने पर तत्काल मौके पर पहुंचने का निर्देश दे रहे हैं। वहीं कोतवाली पुलिस मंदिर में हुई की जांच करने छह दिन बाद पहुंची। इसको लेकर लोग तरह-तरह की चर्चा करते रहे।
विज्ञापन

बीते 26 मई की रात क्षेत्र केे महेवा गांव स्थित महेश्वर नाथ मंदिर का दान पेटिका तोड़कर चोरों ने हजारों रुपए उड़ा दिए थे। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। मंदिर के महंत जगमोहन दास महाराज ने बताया कि बीते 26 मई की देेर रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। आरोप लगाया कि 27 मई को कोतवाली में मैने घटना की तहरीर दी, लेकिन कोई पुलिस कर्मी मामले की जांच करने के लिए मौके पर नहीं पहुंचा। जबकि चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद है। इसके माध्यम से चोरों की पहचान आसानी हो सकती है, लेकिन पुलिस मामले की जांच करने से कतराती रही। बताया कि मैने पुन: एक जून को पुलिस से मामले की शिकायत की। इस पर शुक्रवार की शाम पुलिस मंदिर पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल करते हुए सीसीटीवी फुटेज को देखा और बयान दर्ज वापस लौट गई। पुलिस की इसी लापरवाही की वजह से चोरों का हौसला बुलंद है। तहरीर देने के बाद यदि पुलिस गंभीर होते तत्काल मामले की छानबीन शुरू कर दी होती तो शायद अब तक चोर पुलिस के फंदे में होते। इस संबंध में कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद से ही पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज को देखा गया है। उसमें मौजूद चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed