फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   देवल ने सायर को 4-1 से हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा (युवा पेज)

देवल ने सायर को 4-1 से हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा (युवा पेज)

Mon, 12 Feb 2018 11:41 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
देवल ने सायर को 4-1 से हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा (युवा पेज)
सेवराई। तहसील क्षेत्र के देवल गांव स्थित मैदान पर श्रीश्री 108 बाबा कीनाराम फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल देवल एवं सायर के बीच खेला गया। इसमें मेजबान देवल ने सायर को 4-1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। रविवार की शाम खेले गए फाइनल में देवल की टीम की ओर से बृजेश चौधरी ने पहले हाफ में तिकड़ी लगाते हुए टीम को 3-0 की बढ़त दिला दी। इसके जवाब में सायर की टीम के अखिलेश यादव ने एक गोल किया। खेल के दूसरे हाफ में देवल की तरफ से अलगू चौधरी ने टीम के लिए चौथा गोल किया। मैच समाप्त होने पर देवल ने 4-1 से जीत दर्जकर प्रतियोगिता की ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। इससे पहले मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने फीता काटकर, खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया खेलो के अंतर्गत प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी योजना के तहत हर विधानसभा में दो स्टेडियम बनने हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा और भूमि उपलब्ध हो गई तो कीनाराम बाबा की इस पावन धरती पर खिलाड़ियों के लिए एक स्टेडियम बनवाया जाएगा। इससे पूर्व 16 सौ मीटर दौड़ में सत्येंद्र सिंह यादव पहले, मुकेश कुमार कुशवाहा दूसरे, 800 मीटर दौड़ में फैयाज प्रथम, जयशंकर पटेल द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में अखिलेश यादव पहले, मोहम्मद शफीक अली दूसरे तथा सौ मीटर दौड़ में दिवाकर पासवान सबसे आगे रहे। एमएलसी के प्रतिनिधि पप्पू सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीम को शील्ड और ट्राफी देकर सम्मानित किया। फाइनल में मैन ऑफ द मैच बृजेश चौधरी, मैन ऑफ द सिरीज गोलू रहे। रेफरी गणेशी सिंह, लाइनमैन जावेद अहमद और आशीष श्रीवास्तव एवं उद्घोषक की भूमिका आयोजक खलीफू जमा ने निभाई। इस मौके पर अमरेंद्र सिंह, जयश्री गुप्ता, राकेश सिंह, पूर्व प्रधान विजय राम, ग्राम प्रधान बरेजी राम इकबाल सिंह यादव, नमोनारायण उपाध्याय, अध्यक्ष रविंद्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed