{"_id":"5a661ed94f1c1b6c268b5d58","slug":"101516642009-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकाली गई सांईनाथ की पालकी और शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकाली गई सांईनाथ की पालकी और शोभायात्रा
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। शहर के नबावगंज स्थित शीतला मंदिर से सोमवार को र्साइंनाथ की पालकी और शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान जगह-जगह लोगों ने पालकी पर पुष्प करते हुए साईंनाथ का जयकारा लगाया। विभिन्न मार्गों से होते हुए यात्रा नवापुरा स्थित श्री दुर्गा शिव सांई मंदिर पर पहुंची। यहां पर विधिवत हवन-पूजन के बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया।
शोभायात्रा में आगे-आगे घोड़े पर ध्वज पताका एवं पीछे श्रद्धा सबुरी लिखा बैनर लेकर भक्त चल रहे थे। इसके बाद बाबा की पालकी लिए भक्त जयकारे लगा रहे थे। पालकी में बाबा की तस्वीर रखी हुई थी। ढोल, नगाड़ा, ताशा और डीजे की धुन पर साईंनाथ के भजन बज रहे थे। ईश्वर अल्ला तेरो नाम, शिरडी के साईं सबसे महान, र्साइं राम साईं राम ओम साईं राम, ओम र्साइं नाथ आदि भजनों पर लोग थिरकते झूमते हुए चल रहे थे। यात्रा में माथे पर साईंनाथ की पीली पट्टी तथा कांधे पर पीला दुपट्टा लिए बड़ी संख्या में महिलाएं तथा युवतियों का समूह जोश और उत्साह के साथ चल रहा था। इस यात्रा के साथ सांई राम, हनुमान, शिव, दुर्गा तथा अन्य देवी देवताओं की झांकियां लेकर लोग अलग-अलग वाहनों से शामिल थे।
शोभायात्रा नबावगंज, चीतनाथ, टाउनहाल, प्रकाश टाकीज, लालदरवाजा, मिश्र बाजार, महुआबाग, कचहरी रोड, कचहरी, नवापुरा होते हुए मंदिर पर पहुंच कर समाप्त हुई। पालकी की एक झलक पाने के लिए लोग अपने घरों की खिड़कियों, छतों तथा अन्य स्थानों पर खड़े दिखे। मंदिर पर पहुंचने के बाद पालकी को परिसर में ले जाया गया तथा विधिवत हवन-पूजन, अर्चन किया गया। इसके बाद भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। शाम को बाबा की विशेष आरती की गई। यात्रा में विश्वकांत दुबे, विजय कुमार, मयूर भारती सहित सैकड़ों भक्त शामिल रहे।