फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चौधरी साहब के बताए रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि

चौधरी साहब के बताए रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि

Sat, 23 Dec 2017 11:01 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
चौधरी साहब के बताए रास्ते पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि
गाजीपुर। विभिन्न राजनैतिक दलों, विभिन्न संगठनों के साथ ही स्कूल-कालेजों में पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के महीसा चौधरी चरण की 115वीं जंयती शनिवार को मनाई गई। इस अवसर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि चौधरी साहब एक महान नेता के साथ ही किसानों के मसीहा थे। उनके बताएं रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक दल उत्तर प्रदेश की तरफ से विकास भवन में स्थित चौधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्षता करते हुए पूर्वांचल राज्य बनाओ आंदोलन के प्रांतीय संयोजक एवं राष्ट्रीय लोक दल प्रदेश सचिव रमाशंकर यादव ने कहा कि चौधरी साहब बचपन से ही जमींदारों के शोषम के खिलाफ आवाज उठाते रहे। जब-जब शासन-सत्ता में रहे, तब-तब उन्होंने किसान, कामगारों, गरीबों के लिए अनेक जनहितकारी कार्य किए। इस मौके पर किसान यूनियन के संयोजक दिनेश पांडेय, रालोद नेता सूर्यनाथ दादा, सामाजिक कार्यकर्ता केशरी यादव, पारस यादव आदि ने भी अपना विचार व्यक्त किया। संचालन महासचिव रामबोध यादव ने किया। समता भवन पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डा. नन्हकू यादव, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, पूर्व एमएलसी बच्चा यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, पूर्व प्रमुख विजय यादव, गोपाल यादव, राम सिंह, अरुण कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। संचालन जिला महासचिव सदानंद यादव ने किया। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा विकास भवन में स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास उनकी पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर आयोजित संगोष्ठी में चौधरी साहब के जीवन-कादर्यों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में पारसनाथ सिंह, राजबली, राजेव, रामनरायन, जावेद खान, कन्हैया आदि मौजूद थे। अध्यक्षता बासुदेव पांडेय तथा संचालन सत्यदेव यादव ने किया। देवकली संवाददाता के अनुसार ब्लाक मुख्यालय देवकली पर एडियो एजी रामअवध यादव की अध्यक्षता में चौधरी चरण सिंह जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके जीवन-कार्यों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर उदयनाथ सिंह यादव, नरेंद्र कुमार मौर्य, रामलोचन प्रधान, देवनाथ कुशवाहा, प्रहलाद यादव, महेंद्र यादव, गुरु प्रसाद गुप्ता, रजनीश कुशवाहा, कमला यादव, मनोज सोनकर, मनोज चौबे आदि उपस्थित थे। संचालन सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष राजेश यादव ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed