फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अध्यक्ष पद पर विरेंद्र पांडेय निर्वाचित

अध्यक्ष पद पर विरेंद्र पांडेय निर्वाचित

Wed, 20 Dec 2017 10:45 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष पद पर विरेंद्र पांडेय निर्वाचित
गाजीपुर। सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए बुधवार को मतदान कराया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न होने के बाद मतों की गणना कराई गई। घोषित नतीजों के अनुसार अध्यक्ष पद पर विरेद्र कुमार पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार जायसवाल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम पद पर संदीप वर्मा, महासचिव पद पर अजयवीर सिंह तथा सह सचिव प्रशासन के पद पर शशिज्योति पांडेय निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सिविल बार एसोसिएशन के पांच पदों अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महासचिव, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम तथा सह सचिव प्रशासन के लिए आज सुबह दस बजे से मतदान शुरू हुआ। इसके लिए तीन बूथ बनाए गए थे। जैसे-जैसे समय बीतता गया मतदान में तेजी आती गई। विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 1064 अधिवक्ता मतदाताओं ने किया। दिन में तीन बजे मतदान का कार्य संपन्न हो गया। इसके बाद मतों की गणना कराई गई। चुनाव अधिकारी अरविंद कुमार सिंह उर्फ सिंहासन सिंह की देखरेख में मतगणना का कार्य देर शाम संपन्न हुआ। इसके बाद नतीजे घोषित किए गए। घोषित नतीजों के अनुुसार अध्यक्ष पद पर विरेंद्र कुमार पांडेय को 407 एवं राजेंद्रनाथ को 389 मत मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार जायसवाल को 532 एवं दिनेश श्रीवास्तव को 399, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम पद पर संदीप वर्मा को 533 तथा चंद्रभूषण सिंह को 389 मत मिले। इसके अलावा महासचिव पद पर अजयवीर सिंह को 463 एवं नवीन राय को 325 तथा सह सचिव प्रशासन के पद पर शशिज्योति पांडेय को 472 एवं मुहम्मद तारिक सिद्दीकी को 453 मत मिले। इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी के रूप में अखिलेश राय भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed