{"_id":"59e4ed4e4f1c1b97678b613c","slug":"101508175182-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबने से युवक की मौत
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर गांव के बाहर गंगा नदी में बन रहे नवनिर्मित जमानिया-धरम्मरपुर सेतु के पास सोमवार को डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक सेतु निगम में अस्थायी तौर पर सैंपल चेकर के पद पर तैनात था। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मछुआरों की मदद से शव नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया।
हेतिमपुर गांव के बाहर सेतु निगम की ओर से गंगा नदी में जमानिया-धरम्मपुर सेतु का निर्माण कराया जा रहा है। नगर के हरपुर मुहल्ला निवासी रामचीज यादव का पुत्र अभिमन्यु यादव (22) निगम में निर्माण के लिए आए सामानों के मानक की जांच करने के लिए सैंपल चेकर के पद पर अस्थायी तौर पर तैनात था। रोज की तरह वह कार्यालय पहुंचा और बोतल में पानी भरने के लिए गया था। पानी भरते समय उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। सेतु के ऊपर खड़े कर्मचारी ने युवक को डूबता देख शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर कर्मचारियों और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। कर्मचारियों ने इस घटना की जानकारी निगम के अधिकारियों और पुलिस को दी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय मछुआरों की मदद से युवक का शव बाहर निकलवाया और कब्जे में ले लिया। इस संबंध में सेतु निगम के सहायक अभियंता विजय सिंह ने बताया कि मृतक सैंपल चेकर के पद पर कार्यरत था। वह कार्यालय में ही रहकर काम करता था। सीओ आरबी सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस टीम मामले की छानबीन में जुटी हुई है।