फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   100 Krishi Sakhis in nine blocks will give a new dimension to farming

Ghazipur News: नौ ब्लॉक में 100 कृषि सखियां खेती को देंगी नया आयाम

Thu, 28 Aug 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
100 Krishi Sakhis in nine blocks will give a new dimension to farming
गाजीपुर। जनपद में कृषि सखियां प्राकृतिक खेती को नया आयाम देंगी। कृषि विभाग की ओर से 100 कृषि सखियों का चयन किया गया है। चयनित कृषि सखियां गांव-गांव जाकर किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए जागरूक करेंगी।कृषि उपनिदेशक विजय कुमार ने बताया कि ये प्रशिक्षित महिला किसान हैं जिन्हें राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत तैयार किया जा रहा है। यह ग्रामीण महिलाओं के लिए आय का एक निश्चित स्रोत प्रदान करती है और उन्हें कृषि क्षेत्र में सशक्त बनाती है। मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने व लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक खेती पर बल दिया जा रहा है। इसके लिए एक ओर कृषि सखियों की सहायता ली जाएगी तो दूसरी तरफ किसानों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अधिक से अधिक से दायरे में प्राकृतिक खेती किसान कर सकें, इसके लिए किसानों को 4 हजार रुपये प्रति एकड़ अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन

कृषि उपनिदेशक ने बताया कि जनपद के 9 विकास खंडों सैदपुर, रेवतीपुर, भदौरा, जमानिया, मुहम्मदाबाद, करंडा, सदर, देवकली व भांवरकोल के विभिन्न गांवों में 2500 हेक्टेयर में प्राकृतिक खेती होगी। कृषि विभाग की ओर से कृषि सखियों को प्रशिक्षण दे दिया गया है। वर्तमान में किसानों को प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया चल रही है। प्राकृतिक खेती के लिए 6250 किसानों का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed