फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   10 tube wells are damaged, irrigation of 1000 hectares of land is affected

Ghazipur News: 10 नलकूप खराब, 1000 हेक्टेयर रकबे की सिंचाई प्रभावित

Wed, 11 Jun 2025 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
10 tube wells are damaged, irrigation of 1000 hectares of land is affected
गाजीपुर। धान की खेती की तैयारी में जुटे किसानों को नर्सरी तैयार करने के लिए पानी की जरूरत है। लेकिन, जनपद में 10 राजकीय नलकूप खराब पड़े हैं। इससे 1000 हेक्टेयर रकबे की सिंचाई प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन

जिले में 1.63 लाख हेक्टेयर रकबे में धान की खेती की जाती है। वर्तमान में जिले के अधिसंख्य किसान धान की नर्सरी तैयार करने में जुटे हैं। लेकिन, जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद राजकीय नलकूप खराब पड़े हैं। इससे किसानों को पानी नहीं मिल पा रहा। कुछ ही दिनों में धान की रोपाई शुरू हो जाएगी। नलकूप बंद पड़े होने से किसानों को निजी संसाधनों का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। राजकीय नलकूप विभाग के अधीक्षण अभियंता हरद्वारी लाल ने बताया कि नलकूपों में तकनीकी दिक्कत मैकेनिकल व हाइडिल रूप में आती है। खराब पड़े नलकूपों को जल्द ही दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed