फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   10 pairs of trains increased on the rail routes of the district

जिले के रेलमार्गों पर बढ़ी 10 जोड़ी गाड़ियां

Wed, 09 Sep 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
10 pairs of trains increased on the rail routes of the district
गाजीपुर। देश में अनलाक की प्रक्रिया के दौरान धीरे-धीरे ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है। रेल मंत्रालय की ओर से 12 सितंबर से देश भर में 80 नई ट्रेनों के संचालन की घोषणा की गई है। इनके संचालन से त्योहारो पर आना जाना सुगम होगा। हालांकि लोगों में इस बात का भी संशय बना है कि कोरोना संक्रमण अभी जोर पकड़े हुए है। बड़ी संख्या में ट्रेनों की शुरुआत करने से स्थिति और भयानक न हो जाए। जिले में तीन रेल मार्ग हैं, इस घोषणा के बाद इन तीनों ही मार्गो पर करीब 10 जोड़ी गाडि़यों का संचालन होगा।
विज्ञापन

औडि़हार संवाददाता के अनुसार यहां के जंक्शन से दो रूट हो जाता है। एक रेल मार्ग मऊ होते हुए गोरखपुर तो दूसरा मार्ग गाजीपुर बलिया होते हुए छपरा की ओर चला जाता है। इन दोनों ही मार्गों पर करीब सात जोड़ी ट्रेनें चलाई जा रही हैं। यहां से गाजीपुर होते हुए बलिया मार्ग पर एक दिल्ली स्पेशल, कोलकाता के लिए एक ट्रेन, छपरा के लिए एक ट्रेन की घोषणा की गई है। जखनिया संवाददाता के अनुसार वाराणसी भटनी रेलखंड पर लगभग साढ़े पांच माह बाद ट्रेनों के संचालन की घोषणा से रेल यात्रियों को कुछ सहूलियत प्राप्त होने की उम्मीद जग गई है। इस रेलखंड पर अभी वाराणसी लखनऊ कृषक एक्सप्रेस एवं गोरखपुर अनवरगंज चौरीचौरा एक्सप्रेस के संचालन की घोषणा कर दी गई है। इसमें कृषक एक्सप्रेस काफी महत्वपूर्ण साबित होगी जो लोगों को दिन में वाराणसी एवं शाम को वाराणसी से वापसी के साथ ही लखनऊ तक की यात्रा कराने के लिए मुफीद साबित होगी। हालांकि इसमें सामान्य श्रेणी के यात्रियों का प्रवेश वर्जित रहेगा। अभी तक इस क्षेत्र से कोई भी ट्रेन संचालित नहीं हो रही थी। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पटना रूट पर भी श्रमजीवी एक्सप्रेस, सिकंदराबाद एक्सप्रेस, दानापुर सुपरस्टार एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस, ब्रम्हपुत्र मेल आदि गाडि़यों का भी संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed