फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   10 km road built at a cost of Rs 22 crores crumbled within two months

Ghazipur News: दो महीने में ही उखड़ गई 22 करोड़ से बनी 10 किमी सड़क

Wed, 05 Aug 2026 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
10 km road built at a cost of Rs 22 crores crumbled within two months
बीच से उखड़े लावा-सुभाकरपुर मार्ग पर फैली गिट्टी। संवाद
भड़सर। क्षेत्र के लावा–सुभाकरपुर मार्ग का निर्माण के महज दो महीने बाद ही जगह-जगह से उखड़ने लगी है। लगभग 10 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण करीब 22 करोड़ रुपये से कराया गया था, लेकिन पहली ही बारिश में सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

सुभाकरपुर, जयंतीदासपुर और बाबूरायपुर के पास सड़क पर गड्ढे बनने से लोगों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है। जयंतीदासपुर निवासी वीरेंद्र यादव ने बताया कि सड़क को मजबूत और टिकाऊ बनाने का दावा किया गया था, लेकिन पहली ही बारिश में सड़क का उखड़ना निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा करता है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद सड़क की यह हालत भ्रष्टाचार की ओर इशारा करती है, इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

मानपुर निवासी जुगनू मिश्रा ने कहा कि सड़क निर्माण के लिए क्षेत्र के लोगों ने वर्षों तक संघर्ष किया। कई बार स्थानीय ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन किया, धान की रोपाई कर विरोध जताया और स्कूली बच्चों ने भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया था। इसके बाद शासन से स्वीकृति मिलने पर सड़क का निर्माण कराया गया, लेकिन अब दो महीने के अंदर ही सड़क पर गड्ढे बनने से लोगों की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर समय रहते सड़क की गुणवत्ता की जांच नहीं कराई गई, तो आने वाले दिनों में पूरी सड़क क्षतिग्रस्त हो सकती है। उन्होंने दोषी अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता बीएल गौतम ने बताया कि सड़क के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है। विभाग की टीम मौके का निरीक्षण करेगी और सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। अगर जांच में निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता सामने आती है, तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed