{"_id":"62488e6e032e6f4d243e2adb","slug":"10-bed-kovid-ward-being-built-at-chc-foundation-stone-laid-ghazipur-news-vns6462900160","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी पर बन रहा 10 बेड का कोविड वार्ड , रखी गई आधारशिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी पर बन रहा 10 बेड का कोविड वार्ड , रखी गई आधारशिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुहवल। रेवतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चौबीस सौ वर्ग फुट में करीब 25 लाख की लागत से 10 बेड के कोविड वार्ड के निर्माण को लेकर शासन द्वारा धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। शुक्रवार को चिकित्सा अधीक्षक डा. मनीष कुमार और डा. रूद्रकांत सिंह ने संयुक्त रूप से पूरे विधि विधान से इसकी आधारशिला रखी।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार सुदृढ़ बनाने में जुटी है।आपातकालीन कोविड रिस्पांस पैकेज (ईसीआरपी) के तहत अस्पतालों में अलग से वार्ड बनाए जा रहे हैं। शहर से लेकर ग्रामीण स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हो, इसके लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहा है। अस्पतालों को अत्याधुनिक चिकित्सकीय संसाधनों से लैस करने के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना से निपटने के लिए ईसीआरपी के विशेष पैकेज के तहत संक्रमितों के इलाज के लिए अलग से वार्ड बनाने का फैसला लिया है। मालूम हो कि पूर्व में शासन स्तर से सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज एवं चिकित्सकीय संसाधनों की स्थिति की रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद सीएमओ स्तर से रिपोर्ट भेजी गई थी। कोविड संक्रमित मरीज को शहर से लेकर गांव स्तर पर बेहतर इलाज मुहैया करने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है। इसके बन जाने से वार्ड में अलग से एक चिकित्सक, सभी बेड पर ऑक्सीजन, वेंटीलेटर और मॉनिटर आदि की व्यवस्था रहेगी। अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं से युक्त इस वार्ड का निर्माण हो जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग को कोविड संक्रमित के इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में करने की सुविधा मिल जाएगी। चिकित्सा अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि कोविड वार्ड का निर्माण शुरू हो गया है जो जल्द बनकर तैयार हो जाएगा। वार्ड चिकित्सकीय सुविधाओं से लैस होगा।