{"_id":"14f842f05425a6bd6cfeccbc39037e2f","slug":"the-death-of-the-vice-principal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश बनी आफत, छत गिरने से वाइस प्रिंसिपल की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश बनी आफत, छत गिरने से वाइस प्रिंसिपल की मौत
अमर उजाला, मोदीनगर
Updated Sun, 16 Feb 2014 04:50 PM IST
विज्ञापन
तेल मिल गेट कालोनी में शुक्रवार रात बारिश एक परिवार पर आफत बनकर टूटी। दरअसल बारिश के कारण वाइस प्रिंसिपल के मकान की छत भरभराकर गिर गयी और मलबे में दबकर उनकी मौत हो गई। मृतका रेणु खन्ना रुकमणी कन्या इंटर कालेज में वाइस प्रिंसिपल के पद पर तैनात थीं।
विज्ञापन
गाजियाबाद की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने वाले मांगेराम का परिवार तेल मिल गेट कालोनी में रहता है। उनकी पत्नी रेणु खन्ना (59) रेलवे रोड स्थित रुकमणी मोदी कन्या इंटर कालेज में होम साइंस की शिक्षिका होने के साथ उपप्रधानाचार्य के पद पर थी।
विज्ञापन
शुक्रवार रात दस बजे बारिश के चलते छत पर पानी भर गया, जिससे की छत ढह गयी। मलबे के नीचे वाइस प्रिंसिपल दब गई। उस समय परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में थे। परिजन आनन-फानन में वाइस प्रिंसिपल को मलबे से निकालकर एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां देर रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। एसएचओ दीपक शर्मा ने बताया कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है और शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया है। मृतका के बच्चों सुधीर, विजय एवं धाराना और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।