फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Gang rape student in moving car in Noida abducted minor

नोएडा से अगवा कर नाबालिग छात्रा से चलती कार में गैंगरेप

Thu, 17 Mar 2016 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 17 Mar 2016 10:53 AM IST
विज्ञापन
Gang rape student in moving car in Noida abducted minor
बलात्कार - फोटो : concept photo

नोएडा सेक्टर-58 से 10वीं की छात्रा (14) को उसके दोस्त ने पांच साथियों संग अगवा कर चलती कार में गैंगरेप किया। करीब तीन घंटे तक कार को नोएडा-गाजियाबाद की सड़कों और हाईवे पर घुमाते रहे। तबियत बिगड़ने पर आरोपी उसे एनएच-24 पर विजयनगर में ग्रीन होटल के पास कार से फेंक गए। छात्रा को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विजयनगर थाने में छह लोगों के खिलाफ अगवा कर गैंगरेप की रिपोर्र्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों को तलाश रही है।

विज्ञापन



 एसपी सिटी सलमान ताज ने बताया कि छात्रा नोएडा सेक्टर-58 स्थित एक कालोनी में परिवार के साथ किराए पर रहती है। उसके पिता कंपनी कर्मचारी हैं। वह 10वीं में पढ़ती है। नोएडा के ही रहने वाले सचिन से उसकी दोस्ती थी। मंगलवार रात साढे़ आठ बजे छात्रा घर से दवाई लेने निकली थी। इससे आधे घंटे पहले सचिन और छात्रा की फोन पर बातचीत हुई थी। आरोप है कि कालोनी में ही सचिन अपने पांच साथियों के साथ कार लेकर मिलने पहुंचा। छात्रा को कार में अगवा कर लिया और गैंगरेप किया।
विज्ञापन


छात्रा ने साढ़े 11 बजे ग्रीन पार्क के पास से फोन कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के साथ-साथ छात्रा के परिजन और उनकी मकान मालकिन विजयनगर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 एसपी सिटी ने बताया कि मकान मालकिन ने छात्रा के दोस्त सचिन और उसके जानकार सोनू समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगी हुई हैं, नोएडा में उनके ठिकानों पर दबिश दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed