फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   बारिश से ठप महानगर में ब्लैकआउट

बारिश से ठप महानगर में ब्लैकआउट

Sun, 19 Jan 2014 05:52 AM IST
Ghaziabad
Ghaziabad Updated Sun, 19 Jan 2014 05:52 AM IST
विज्ञापन
33 में से 19 बिजलीघरों से सप्लाई ठप
विज्ञापन

सीमा विवाद के चलते घंटों शुरू नहीं हुआ मेंटेनेंस
गाजियाबाद। हल्की बारिश ने पावर कारपोरेशन को जोर का झटका दिया। 33 में से 19 बिजलीघरों के ठप होने से महानगर में ब्रेकडाउन हो गया। ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन अफसरों में सीमा विवाद के चलते घंटों तक मेंटेनेंस वर्क शुरू नहीं हो सका।
शनिवार शाम हल्की बारिश के बाद महानगर के ज्यादातर हिस्सों में अंधेरा छा गया। 33 केवीए के बिजलीघरों में एक-एक कर ब्रेकडाउन होना शुरू हुआ। 15 मिनट में 33 में से 19 बिजलीघरों से सप्लाई बंद हो गई। 133 केवीए पावर स्टेशन मोरटा के 33 केवीए के छह, औद्योगिक क्षेत्र के पांच, लालकुंआ के तीन, डीपीएच के एक, वैशाली के तीन और कांहा उपवन केएक पावर स्टेशन से सप्लाई बंद हो गए।
विज्ञापन

कोहरे के चलते लाइन ज्वाइंट पर कार्बन और धूल जम जाती है। बारिश से इसमें अर्थिंग होने से सप्लाई ठप हुई। डिस्ट्रीब्यूशन के एसई एसबी यादव इसकी जिम्मेदारी ट्रांसमिशन पर डालते रहे। जिससे मेंटेनेंस शुरू होने में देरी हुई। एसई ट्रांसमिशन एसपी राम ने बताया कि प्राब्लम 33 के डिस्ट्रीब्यूशन के पावर स्टेशनों में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

... बारिश के बाद बिजलीघरों में शटडाउन हुआ। कुल 19 बिजलीघरों से सप्लाई बाधित रही। रात साढ़े नौ बजे से एक-एक कर बिजलीघरों को वर्किंग में लाने का काम शुरू हुआ। - एसबी यादव, एसई महानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed