फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   डेढ़ दशक का संघर्ष रंग लाया, लोनी बनी तहसील

डेढ़ दशक का संघर्ष रंग लाया, लोनी बनी तहसील

Fri, 17 Jan 2014 05:49 AM IST
Ghaziabad
Ghaziabad Updated Fri, 17 Jan 2014 05:49 AM IST
विज्ञापन
वादा निभाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया
विज्ञापन

मिठाइयां बांटकर लोगों ने एक-दूसरे को दी बधाई
लोनी अधिवक्ता समिति ने उठाई थी इसकी मांग
- बैठेंगे एसडीएम, रजिस्ट्रार ऑफिस भी यहीं खुलेगा
जरूरी कामों के लिए गाजियाबाद की दौड़ होगी खत्म
गाजियाबाद/लोनी। क्षेत्रवासियों का संघर्ष आखिरकार रंग लाया। शासन ने लोनी में तहसील की घोषणा कर दी है। देर से ही सही, लेकिन वादा निभाने पर क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है। तहसील बनने से क्षेत्र की कानून व्यवस्था में सुधार होगा तथा भूमि संबंधी विवादों में कमी आएगी। क्षेत्रवासियों को रजिस्ट्री, खसरा-खतौनी की नकल, भूमि की पैमाइश, जाति, आय, मूल निवास, पेंशन एवं हैसियत प्रमाण पत्र जैसे कार्यों के लिए अब गाजियाबाद की दौड़ नहीं लगानी पडे़गी। एसडीएम भी यहीं बैठेंगे तथा रजिस्ट्रार ऑफिस भी यहीं खुलेगा।

25 का काम होता था 100 में
राजधानी दिल्ली से सटे लोनी की आबादी करीब 15 लाख है। क्षेत्र में नगरपालिका के अलावा 28 ग्राम पंचायत हैं। अभी तक लोगों को तहसील से संबंधित कार्यों के लिए 22 किलोमीटर दूर गाजियाबाद जाना पड़ता था। इसमें समय के साथ धन की भी बर्बादी होती थी। सामाजिक, राजनैतिक एवं धार्मिक आयोजनों के लिए एसडीएम से अनुमति लेने के लिए भी गाजियाबाद के चक्कर काटने पड़ते थे। ट्रेजरी में मात्र 25 रुपये जमा कराने के लिए गाजियाबाद आने-जाने में करीब 100 रुपये खर्च करने पड़ते थे।
विज्ञापन


डेढ़ दशक से हो रही थी मांग
डेढ़ दशक से क्षेत्रवासी लोनी को तहसील बनाने की मांग करते आ रहे थे। सर्वप्रथम लोनी अधिवक्ता समिति ने इस मांग को उठाया था। दर्जनों बार धरने-प्रदर्शन किए गए। सैकड़ाें मांग पत्र शासन और प्रशासन को भेजे गए। मुद्दा इस कदर गरम हो गया कि राजनीति से जुड़ा प्रत्येक व्यक्ति लोनी को तहसील बनाने की मांग करने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा
जून 2013 को प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गाजियाबाद में लैपटॉप वितरण समारोह के दौरान जल्द ही लोनी को तहसील बनाने का आश्वासन दिया था। पिछले दिनों राजस्व परिषद ने भी अपनी मंजूरी दे दी थी। क्षेत्रवासियों को सिर्फ शासन की घोषणा का इंतजार था। पिछले माह प्रदेश सरकार ने सात स्थानों पर तहसील की घोषणा की थी, लेकिन लोनी को छोड़ दिया था। इससे क्षेत्रवासियों में मायूसी छा गई थी।

बुधवार को कैबिनेट की स्वीकृति के बाद लोनी तहसील बन गई है। विधायक हाजी जाकिर अली, पूर्व विधायक मदन भैया, लोनी अधिवक्ता समिति के संरक्षक एडवोकेट सुशील डेनियल, अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, शम्मी शर्मा, क्षेत्रीय किसान शांति समिति के संयोजक ओंकार त्यागी, जिला पंचायत सदस्य राजेश गहलोत, भाजपा नेता नंदकिशोर गुर्जर, पूर्व चेयरमैन डॉ. विनोद बंसल, कांग्रेस नेता नूरहसन भाटी, माकपा नेता जाबिर कुरैशी, सपा नेता डॉ. एके पंडित, एहसान कुरैशी, असद अली, उम्मेद पहलवान, रालोद नेता सत्यवीर प्रधान, सेंहरपाल, पूर्व माध्यमिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमपाल सिंह राठी, माध्यमिक स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार चौधरी, सभासद शौकीन मलिक, व्यापार मंडल के अरविंद गोयल, मुरारी लाल लौहरा, प्रदीप वर्मा, आरडब्लूए इंद्रापुरी के अध्यक्ष केके अत्री, बलरामनगर आरडब्लूए के महासचिव जेएस चौहान आदि ने क्षेत्रवासियों को तहसील की बधाई दी तथा मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।


सपा के लोकसभा प्रत्याशी ने बांटी मिठाई
गाजियाबाद। लोनी के तहसील बनने के साथ ही सपा के लोकसभा प्रत्याशी सुधन रावत ने मिठाई बांटी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुधन के आवास पर पहुंचकर लोनी को तहसील बनाए जाने के लिए सीएम को धन्यवाद दिया और सुधन रावत को बधाई दी। सुधन रावत का कहना था कि प्रदेश सरकार ने जनता से जो वादे किए हैं, वह सभी पूरे किए हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोनी को तहसील बनाकर क्षेत्र की जनता को नए साल का तोहफा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed