फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   फिर आया मौसम शादियों का 18 से बजने लगेंगी शहनाइयां

फिर आया मौसम शादियों का 18 से बजने लगेंगी शहनाइयां

Fri, 17 Jan 2014 05:49 AM IST
Ghaziabad
Ghaziabad Updated Fri, 17 Jan 2014 05:49 AM IST
विज्ञापन
खरमास खत्म, जनवरी से शुरू होंगे सहालग
विज्ञापन

दो महीने में हैं शादियों के 37 मुहूर्त
गाजियाबाद। एक महीने के ब्रेक के बाद 18 जनवरी से फिर से शहनाई बजनी शुरू हो जाएंगी। 18 जनवरी से लेकर 15 मार्च तक शादियां ही शादियां होंगी। इस साल शादियों के काफी मुहूर्त हैं। इन दो महीनों में शादियों के 37 शुभ मुहूर्त हैं। 18 जनवरी के बाद 15 मार्च तक 56 दिन में 36 शुभ लग्न हैं। पंडित राजेश शर्मा ने बताया कि जनवरी में 18 से लेकर 28 तक शादियों के मुहूर्त हैं। उसके बाद फरवरी में शादियों के 19 लग्न और मार्च में सात शुभ लग्न हैं। 15 मार्च से शादियों पर ब्रेक लगेगा उसके बाद अप्रैल से फिर सहालग शुरू होंगे।


वेलेंटाइन डे के लिए एडवांस बुकिंग
शादियों के लिए फार्म हाउस और बैंक्वेट हाल की एडवांस बुकिंग हो रही है। जनवरी में तो शादियां हैं। सबसे अधिक क्रेज 14 फरवरी का है। इस बार 14 फरवरी को भी शादी का शुभ मुहूर्त है। हर कोई अपनी शादी को यादगार बनाना चाहता है। इसलिए वेलेंटाइन डे के लिए मैरिज हाल की बुकिंग अभी से शुरू हो गई है। इसका एक कारण यह भी है कि फरवरी में सर्दी कुछ कम हो जाती है और मौसम खुशनुमा हो जाता है। फार्म हाउस एंड बैंक्वेट हॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश आहूजा ने बताया कि फरवरी के लिए एडवांस बुकिंग हो रही है।
विज्ञापन


मार्च तक शादियों के मुहूर्त
- जनवरी में 18 से 28 तक लगातार
- फरवरी में 3, 4, 5, 8, 9, 10, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22
- मार्च में 2, 3, 4, 7, 8, 9, 14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed