फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   हवालात में युवक को हार्ट अटैक

हवालात में युवक को हार्ट अटैक

Thu, 16 Jan 2014 05:52 AM IST
Ghaziabad
Ghaziabad Updated Thu, 16 Jan 2014 05:52 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के फूले हाथ-पांव, अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन

युवक ने पुलिसवालों पर लगाया ‘थर्ड डिग्री’ का आरोप
पुराना बस अड्डा चौकी पुलिस लेकर आई थी पूूछताछ को
पुलिस कर रही हिरासत में लेने से इनकार
गाजियाबाद। लेनदेन के मामले में हिरासत में लिए गए रामनरेश (32) को पुराना बस अड्डा चौकी की हवालात में मंगलवार रात हार्ट अटैक आ गया। इससे पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। आननफानन में उसे यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। रामनरेश ने बुधवार को मीडिया को बयान भी दिया, जिसमें उसने पुलिस पर ‘थर्ड डिग्री’ का भी आरोप लगाया है। हालांकि सिहानी गेट कोतवाली पुलिस रामनरेश को हिरासत में लेने से ही इनकार कर रही है।
बदायूं के शादापुरनाच गांव निवासी रामनरेश ने बताया कि वह पेशे से कार चालक है। वह खोड़ा में एक व्यक्ति की कार चलाता था। दो दिन पहले सिहानी गेट पुलिस ने पूछताछ के नाम पर उसे और रोडवेज के ड्राइवर राजू चौधरी को हिरासत में लिया था। हवालात में मारपीट के दौरान उसके सीने में तेज दर्द हुआ था, जिसके चलते वह बेहोश हो गया था। रामनरेश ने बताया कि उसके परिजन बदायूं में ही रहते हैं। परिवार से कोई संपर्क नहीं हो सका है।
विज्ञापन

अस्पताल से मिली जानकारी अनुसार रामनरेश को सिहानी गेट कोतवाली पुलिस ने मंगलवार शाम 4:40 बजे भर्ती कराया था। सीने में दर्द के चलते वह बेहोश था। उसे राजवीर नाम के पुलिसकर्मी ने भर्ती कराया था। बुधवार दोपहर करीब दो बजे उसे होश आया है। सूत्रों ने बताया कि इन दोनों ने एक व्यक्ति के गारंटर बनकर हजारों रुपये एक दबंग से उधार दिलवाए थे, लेकिन वह व्यक्ति पैसे वापस नहीं कर रहा है। लिहाजा दबंग की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी को नहीं लिया हिरासत में...
‘रामनरेश नामक किसी व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में नहीं लिया था। न ही किसी को टॉर्चर किया गया। हो सकता है पुलिस को वह कहीं पड़ा मिला हो और उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया हो।’ - अतुल यादव, सीओ द्वितीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed