{"_id":"111-33963","slug":"Ghaziabad-33963-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी टोल टैक्स पर चले लात-घूंसे, चार घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी टोल टैक्स पर चले लात-घूंसे, चार घायल
Ghaziabad
Updated Thu, 16 Jan 2014 05:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झगड़े के चलते एक घंटे टोल रहा फ्री
टोल मांगने पर पीटा, राजनीतिक पार्टी से जुड़ा बताकर धमकाया: टोल टैक्सकर्मी
कार सवार महिला ने टोल कर्मियों पर लगाया चेन लूटने का आरोप
मसूरी। एनएच-24 स्थित टोल टैक्स पर टोल देने को लेकर कार सवारों और टोल टैक्सकर्मियों में जमकर लात-घूंसे चले। इस दौरान करीब एक घंटे तक टोल फ्री रहा। टोल टैक्सकर्मियों का आरोप है कि कार सवारों ने उन्हें पीटकर चार लोगों को घायल कर दिया। एक राजनीतिक पार्टी से जुड़ा हुआ बताकर उन्हें धमकाया भी। दूसरी तरफ, कार सवार एक महिला ने टोल टैक्सकर्मियों पर अभद्रता और चेन लूटने का आरोप लगाया है। दोनों तरफ से क्रास एफआईआर दर्ज की गई है।
एसओ मसूरी ने बताया कि नोएडा निवासी यतेंद्र शर्मा, कृष्ण शर्मा तीन महिलाओं के साथ कार में गढ़ गंगा जा रहे थे। टोल टैक्सकर्मियों का आरोप है कि इन लोगों ने टोल देने से मना किया और धमकी दी कि उनका भाई एक राजनीतिक पार्टी के यूथ संगठन में उपाध्यक्ष के पद पर है। मारपीट कर टोल टैक्स पर तैनात हापुड़ निवासी सुमित, मसूरी निवासी माजिद और विजय, राजस्थान निवासी नरेंद्र यादव को घायल कर दिया। दूसरी तरफ, कार सवारों ने टोल टैक्सकर्मियों पर मारपीट, महिलाओं से अभद्रता और चेन लूटने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।