{"_id":"111-33959","slug":"Ghaziabad-33959-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू संगठन दिल्ली सीएम के घर पर डालेंगे डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू संगठन दिल्ली सीएम के घर पर डालेंगे डेरा
Ghaziabad
Updated Fri, 17 Jan 2014 05:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू रक्षादल के कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई का विरोध
गाजियाबाद। हिंदू रक्षा दल कार्यकर्ताओं की पिटाई कर जेल भेजे जाने पर हिंदू संगठन एकजुट होकर विरोध करेंगे। युवकों को न्याय दिलाने की मांग के हिंदू संगठन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना देंगे। न्याय न मिलने पर 21 जनवरी से भूख हड़ताल करेंगे।
बुधवार को एक पत्रकार वार्ता में यति नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा कि 16 जनवरी को हिंदू संगठन और वरिष्ठ नागरिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को गुलाब का फूल भेंट कर न्याय की मांग करेंगे। उन्होंने हिंदू समाज के रवैये पर निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देश विभाजन की तैयारी में लगे लोगों को नेता बनाया जा रहा है। प्रेसवार्ता में शामिल आरडब्लूए एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्नल टीपी त्यागी ने भी समर्थन दिया। उन्होंने कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान महेश आहूजा, ओपी गर्ग, ओपी तोमर, चेतना शर्मा मौजूद थे।