{"_id":"111-33878","slug":"Ghaziabad-33878-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल-मॉल्स, अस्पतालों की टैक्स फाइल खंगालेंगे पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल-मॉल्स, अस्पतालों की टैक्स फाइल खंगालेंगे पार्षद
Ghaziabad
Updated Sat, 11 Jan 2014 05:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। हाउस टैक्स डिपार्टमेंट में सामने आए घोटाले पर अब कार्यकारिणी समिति सख्ती करेगी। शहर के बड़े मॉल्स-मल्टीप्लेक्स, स्कूल-कॉलेज और अस्पतालों की टैक्स फाइलें अब पार्षद खंगालेंगे। महापौर और कार्यकारिणी समिति के उपाध्यक्ष ने नगर आयुक्त से विशेष बैठक बुलाकर शहर की बड़ी इमारतों की फाइलें रखने के लिए कहा है। वर्ष 2000-01 में सेल्फ असेसमेंट स्कीम लागू हो जाने के बाद रेजीडेंशियल हाउस टैक्स में धांधली काफी कम हो गई है। कामर्शियल बिल्डिंग्स पर टैक्स निर्धारण में ‘खेल’ किया जा रहा है। अब सभी जोन में मौजूद बड़े प्रतिष्ठान संदेह के घेरे में आ गए। महापौर तेलूराम कांबोज और निगम कार्यकारिणी समिति के उपाध्यक्ष राजेंद्र त्यागी ने सभी जोन के बड़े स्कूल, कालेज, मॉल्स, मल्टीप्लेक्स, सुपर मार्केट स्टोर और अस्पतालों के टैक्स की समीक्षा कराने को कहा है। राजेंद्र त्यागी का कहना है कि नगर आयुक्त से कहा गया है कि वह विशेष समीक्षा बैठक बुलाए। इसमें सिर्फ टैक्स विभाग की समीक्षा की जाए। बड़े प्रतिष्ठानों की फाइलों की जांच और उनके टैक्स की गणना कराई जाएगी।
विज्ञापन