फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   नालीपाड़ा में टशनबाजी फायरिंग और पथराव

नालीपाड़ा में टशनबाजी फायरिंग और पथराव

Thu, 18 Jul 2013 05:32 AM IST
Ghaziabad
Ghaziabad Updated Thu, 18 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
मसूरी। थाना क्षेत्र का नालीपाड़ा मुहल्ला बुधवार दोपहर दो पक्षों की टशनबाजी में गोलियों से गूंज उठा। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दोनों तरफ से अवैध असलहों से करीब 100 राउंड फायर हुए, जिससे खलबली मच गई। गनीमत रही कि लाशें नहीं बिछीं। एक गोली राहगीर सत्तार को छूते हुए निकल गई, जिससे वह जख्मी हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्ष फरार हो गए। एक युवक को पुलिस ने पकड़कर तमंचा छीना, मगर वह फिर भी फरार हो गया। इस सबंध में एक पक्ष के साजिद ने दूसरे पक्ष के इकराम,फुरकान समेत नौ लोगोंे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मसूरी एसओ ने बताया कि जिन पक्षों में फायरिंग हुई है, वे इमरान और यूनुस पक्ष हैं। इनमें टशनबाजी चल रही है। पुलिस दोनों पक्षों की तलाश में जुटी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुलिस ने मंगलवार को एक पक्ष के लोगों की तलाशी ली थी। इससे दूसरा पक्ष खुन्नस खा गया दोपहर दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें यूनुस जख्मी हो गया। फिर पथराव हुआ। दोनों तरफ से गोलियां चलने लगीं। लोग अपने घरों में दुबक गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गोलियां अवैध असलहों से चली हैं। एक तमंचा पुलिस ने बरामद भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed