{"_id":"111-27665","slug":"Ghaziabad-27665-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुट रहीं गर्भस्थ शिशु की सांसें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुट रहीं गर्भस्थ शिशु की सांसें
Ghaziabad
Updated Fri, 31 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद। धूम्रपान से भी ज्यादा खतरनाक है साइलेंट स्मोक यानी शांत धूम्रपान। विश्व स्वास्थ्य संगठन के निर्देशों के अनुसार धूम्रपान करने वाला 65 फीसदी निकोटिन-प्रदूषण बाहर छोड़ता है। इसका प्रभाव अन्य लोगों पर पड़ता है। सबसे ज्यादा प्रभावित गर्भवती महिलाएं होती हैं। गर्भस्थ शिशु को निकोटिन स्थायी रूप से अपंग-मंदबुद्धि बना सकता है। इसके कारण गर्भस्थ शिशु अल्प व्यस्क रह सकता है और प्रीमेच्योर डिलीवरी भी हो सकती है।
विज्ञापन