{"_id":"111-27151","slug":"Ghaziabad-27151-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में सीबीआई कांस्टेबलों ने मचाया उत्पात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में सीबीआई कांस्टेबलों ने मचाया उत्पात
Ghaziabad
Updated Mon, 13 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कौशांबी। नशे में धुत सीबीआई कांस्टेबलों ने महाराजपुर स्थित एक मॉल के बार खूब उत्पात मचाया। कांस्टेबलों ने बाउंसरों से जमकर मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांस्टेबलों को थाने लाकर शांतिभंग के तरह कार्रवाई की है। इनमें से एसपीजी में है और दूसरा कांस्टेबल है।
घटना रविवार शाम पांच बजे की है। नशे में धुत तीन युवक मॉल के बार में घुसने की कोशिश कर रहे थे। बाउंसरों ने युगल एंट्री की बात कहकर रोका तो सीबीआई का रौब दिखाने लगे। बाउंसरों ने उन्हें बाहर जाने को कहा तो वे हाथापाई पर उतारू हो गए और एक बाउंसर की पिटाई भी कर दी। इसके बाद मॉल प्रबंधकों ने उन्हें पकड़कर पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया। एसएचओ ने बताया कि तीनों शालीमार गार्डन निवासी हैं। एक सीबीआई में कांस्टेबल है और हापुड़ चुंगी पर तैनात है। दूसरे की एसपीजी में होने की चर्चा है। तीसरा इनका दोस्त है।