फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पुलिस रहेगी ‘लाइव’

पुलिस रहेगी ‘लाइव’

Sun, 28 Apr 2013 05:30 AM IST
Ghaziabad
Ghaziabad Updated Sun, 28 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद। अब वो दिन दूर नहीं, जब पुलिसवालों के हर मूवमेंट को एसएसपी से लेकर डीजीपी तक ‘लाइव’ देख सकेंगे। घटनास्थल पर पहुंचने के समय से लेकर वहां की गई पुलिस की कारगुजारी तक, देखी जा सकेगी। यह सब संभव होगा अत्याधुनिक उपकरणों के जरिये, जो पुलिस के वाहनों में लगने शुरू हो गए हैं। इसकी शुरूआत प्रदेश में गाजियाबाद से कर दी गई है। इसके लिए जिले को साढ़े सात करोड़ रुपये मिले हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी शिवशंकर यादव ने बताया कि व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम के तहत पुलिस के वाहनों में जीआईएस और जीपीएस सिस्टम लगवाए जा रहे हैं। सेटेलाइट से जुड़े ये सिस्टम पीसीआर, लैपर्ड, ईगल या पुलिस के वाहनों में लगने के बाद इन्हें कंट्रोल रूम से कनेक्ट किया जाएगा। साथ ही इंटरनेट से भी जोड़ा जाएगा। जहां-जहां सीसी टीवी कैमरे लगे हैं, वहां से लाइव देखा जा सकेगा। जबकि जहां सीसी टीवी कैमरे नहीं हैं, वहां सेटेलाइट के जरिये वाहनों की लोकेशन इंटरनेट पर देखी जा सकेगी। इंटरनेट पर इसे कनेक्ट करने के लिए सॉफ्टवेयर होगा, जिस पर जिले का मैप आ जाएगा और जहां भी वाहन होगा वहां ब्लिंक होने लगेगा। ठेका नोएडा की एक निजी कंपनी को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed