{"_id":"111-26500","slug":"Ghaziabad-26500-111","type":"story","status":"publish","title_hn":" पुलिस उलझती रही, लाश पर से ट्रेनें गुजरती रहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस उलझती रही, लाश पर से ट्रेनें गुजरती रहीं
Ghaziabad
Updated Sun, 21 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। पुलिसवालों की संवेदनहीनता के कारण शनिवार शाम गोशाला फाटक पर एक लाश के ऊपर से कई ट्रेनें गुजर गईं। मौके पर पहुंची तीन थानों की पुलिस सीमा विवाद में ही उलझी रही। एक घंटे बाद जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया।
जीआरपी एसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि अलीगढ़ निवासी राज उर्फ राजू (38) गोशाला फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आ गया। राजू पत्नी गुड्डी के साथ कैलाशनगर गली नंबर आठ में किराए पर रहता और मजदूरी करता था। हादसे की सूचना पर नगर कोतवाली, विजयनगर और जीआरपी मौके पर पहुंची। लोगों ने बताया कि तीनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई और शव को नहीं उठाया। उधर, बुलंदशहर निवासी कृष्ण गोपाल (30) पैर फिसलने से डायमंड फ्लाईओवर के नीचे ट्रेन की चपेट में आ गया।