{"_id":"111-25041","slug":"Ghaziabad-25041-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 लाख के विकास कार्य ही होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 लाख के विकास कार्य ही होंगे
Ghaziabad
Updated Fri, 22 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर निगम की ‘विकास की गाड़ी’ धीरे-धीरे ही आगे बढ़ सकेगी। फंड की कमी से नगरायुक्त ने एक साथ 40-40 लाख के बजट से कार्य कराने से इनकार कर दिया। पार्षदों को फिलहाल 10 लाख के कार्यों से ही संतोष करना होगा।
छह माह पहले सितंबर माह में हुई कार्यकारिणी बैठक में हर वार्ड के 40-40 लाख से विकास कार्य कराने का प्रस्ताव पास हुआ था। पार्षदों पर जनता का दबाव भी बढ़ने लगा। खराब वित्तीय स्थिति के कारण एक महीने पहले निगम अधिकारियों ने महज 10 लाख के कार्यों को स्वीकृति देकर टेंडर प्रक्रिया पूरी की। मेट्रो प्रस्ताव को पास कराने के बहाने निगम पार्षदों ने नगरायुक्त जितेंद्र सिंह पर बाकी 30-30 लाख के कार्य एक साथ पास करने का दबाव बनाया। लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया। निगम ने अवस्थापना निधि से हर वार्ड में 20 लाख के काम कराने का प्रस्ताव मंडलायुक्त के पास रखा है, लेकिन उन्होंने भी प्रावधान का हवाला देकर ऐसा करने से इनकार कर दिया।