{"_id":"111-25039","slug":"Ghaziabad-25039-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-58 पर बनेगी पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-58 पर बनेगी पार्किंग
Ghaziabad
Updated Fri, 22 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
अंबर सिनेमा, गांधी मार्केट, मोदी कांपलेक्स के पास जगह चिह्नित
मोदीनगर। जाम के झाम से निपटने के लिए एनएच 58 पर पार्किंग बनेगी। प्रशासन और नगर पालिका परिषद ने इस दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके लिए तीन स्थान चिह्नित किए हैं।
जाम से मुक्ति करने के लिए प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका परिषद अभियान और नई योजनाओं को तैयार करने में जुटे हैं। पुलिस सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों से सख्ती से निपट रही है। अतिक्रमण युक्त गांधी मार्केट, रुक्मिणी मार्केट के दुकानदारों को पालिका नोटिस भेज चुकी है। हाईवे पर 24 घंटे सड़क पर खडे़ वाहनों को उठाने के लिए क्रेन घूम रही है। उधर, जाम के स्थायी समाधान को प्रशासन और पालिका ने हाईवे पर पार्किंग बनाने की योजना तैयार की है। इसलिए बृहस्पतिवार को एसडीएम मोनिका रानी ने अधिशासी अधिकारी आरके प्रसाद के साथ प्रस्तावित पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया है। एसडीएम के मुताबिक अंबर सिनेमा, गांधी मार्केट और मोदी कांपलेक्स के पास पार्किंग बनाने की योजना है। यहां प्रबंधन देख रहे लोगों से बातचीत की जा रही है। वहीं राज चौराहे से मोदी डिग्री कॉलेज तक हाईवे के किनारे रखे खोखा पटरी वालों को हटाने की भी कार्रवाई शुरू हो गई है।