फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   24 ट्रेनें अटकीं, 5 घंटे तक डेढ़ लाख यात्री हलाकान

24 ट्रेनें अटकीं, 5 घंटे तक डेढ़ लाख यात्री हलाकान

Thu, 31 Jan 2013 05:30 AM IST
Ghaziabad
Ghaziabad Updated Thu, 31 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद। मुजफ्फरनगर से नई दिल्ली जा रही गुड्स ट्रेन का इंजन बुधवार तड़के कोट गांव फाटक पर बेपटरी हो गया। इससे सहारनपुर, मुरादाबाद दिल्ली अप-डाउन ट्रैक करीब 5 घंटे तक बाधित रहा। इससे लखनऊ और मेरठ से दिल्ली आने-जाने वाली ट्रेनें बुरी तरह प्रभावित हुईं। स्थिति को देखते हुए रेलवे ने काठगोदाम शताब्दी, लखनऊ मेल और अहमदाबाद एक्सप्रेस को डायवर्ट कर दिया, जबकि 20 से अधिक ट्रेनें सहारनपुर और मुरादाबाद रूट पर खड़ी रहीं। इन सभी ट्रेनों को गाजियाबाद, गुलधर, हापुड़ स्टेशन पर रोका गया। ऐसे में इन ट्रेनों में सफर कर रहे करीब डेढ़ लाख यात्री पांच घंटे तक हलाकान रहे। वहीं, ठंड में हजारों दैनिक यात्रियों को भी मुसीबत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

दैनिक यात्रियों ने काटा बवाल
मुरादाबाद और सहारनपुर से आने वाली पैसेंजर ट्रेनों के न आने से ईएमयू ट्रेनों में दैनिक यात्रियों का दबाव बढ़ गया। इससे स्टेशन यात्रियों ने स्टेशन पर जमकर बवाल काटा। सूचना पर पहुंचे रेल अधिकारियों, जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने किसी तरह उन्हें शांत किया। वहीं मुरादाबाद और लखनऊ जाने वाले यात्री परेशान नजर आए।
विज्ञापन

मुरादाबाद रूट पर खड़ी रही ये ट्रेनें
लखनऊ एसी एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, वाराणसी गरीब रथ, बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, आला हजरत एक्सप्रेस, मसूरी एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर रूट पर खड़ी रही ये ट्रेनें
शालीमार एक्सप्रेस, उत्कल एक्सप्रेस, सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर-1, सहारनपुर-दिल्ली पैसेंजर-2, दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर-3।
यार्ड में टावर वैगन पटरी से उतरा
रेलवे के लिए बुधवार का दिन आफत भरा रहा। रेलवे इंजीनियर्स ने मालगाड़ी को ट्रैक पर चढ़ाने के बाद जैसे ही राहत की सांस ली कि कैरेज एंड वैगन यार्ड में टावर वैगन पटरी से उतर गया।

यात्रियों का हंगामा, ट्रेन हुई लेट
गाजियाबाद। जयनगर से अमृतसर जा रही शहीद एक्सप्रेस में टीटीई के बढ़ा किराया मांगने पर यात्रियों ने जमकर बवाल काटा। हंगामे के चलते ट्रेन गाजियाबाद स्टेशन पर काफी देर खड़ी रही। हालांकि टीटीई यात्रियों को समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं थे। अंत में विवाद स्टेशन सुपरिंटेंडेंट (एसएस) आफिस में पहुंच गया। जहां एसएस के समझाने पर यात्रियों ने किराया दे दिया। इसके बाद ट्रेन आगे बढ़ सकी। बुधवार को पौने दो बजे शहीद एक्सप्रेस गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन में सवार चार यात्रियों से टीटीई ने बढ़ा किराया मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed