{"_id":"111-24497","slug":"Ghaziabad-24497-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूलर के पानी में धोए गए थे हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूलर के पानी में धोए गए थे हाथ
Ghaziabad
Updated Thu, 31 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद। आरुषि-हेमराज मर्डर केस में बुधवार को कासगंज के पुलिस अधीक्षक महेश कुमार मिश्रा ने अपने बयान सीबीआई विशेष न्यायाधीश एस. लाल की कोर्ट में दर्ज कराए। उन्होंने बताया कि डा. तलवार के मकान की छत पर जिस समय हेमराज की लाश मिली थी, उस समय वहां रखे कूलर का पानी भी लाल था। ऐसा लग रहा था कि किसी ने उसमें खून से सने हाथ धोए थे। मामले की अगली सुनवाई बृहस्पतिवार को होगी। सीबीआई की ओर से सीनियर पीपी आरके सैनी और बीके सिंह कोर्ट में उपस्थित रहे।
एसपी महेश मिश्रा ने बताया कि आरुषि-हेमराज मर्डर केस के दौरान नोएडा में एसपी सिटी के पद पर तैनात थे। 16 मई 2008 को सूचना मिलने पर वह सुबह साढे़ सात बजे घटना स्थल पहुंचे थे।
17 मई 2008 को रिटायर्ड सीओ केके गौतम का फोन आया और उन्होंने बताया कि वह एल-32 में मौजूद हैं और एक महत्वपूर्ण सुराग इस मर्डर केस में मिला है। मौके पर पहुंचे तो छत पर हेमराज की लाश पड़ी थी।