{"_id":"111-22609","slug":"Ghaziabad-22609-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घरेलू उपभोक्ताओं को निचोड़ेगा बिजली निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घरेलू उपभोक्ताओं को निचोड़ेगा बिजली निगम
Ghaziabad
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद। पावर कारपोरेशन जल्द ही घरेलू उपभोक्ताओं को भी विद्युत दरें बढ़ाकर तगड़ा झटका देने जा रहा है। कारपोरेशन ने घरेलू बिजली की दरें 20 से 30 फीसदी तक बढ़ाने की तैयारी कर ली है। अधिकारियों की मानें तो बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में प्रस्ताव पास भी हो चुका है। अब गेंद सरकार के पाले में है। सरकार ने हामी भरी तो आने वाले समय में घरेलू उपभोक्ताओं के बिलों में भी इजाफा हो जाएगा। पहले कारपोरेशन कमर्शियल और औद्योगिक टैरिफ बढ़ाकर बड़े उपभोक्ताओं को झटका दे चुका है।
पावर कारपोरेशन की लखनऊ में हुई मीटिंग में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने सरचार्ज बढ़ाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। कारपोरेशन के अधिकारियों का कहना है कि अब प्रस्ताव प्रदेश सरकार के पास मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। यहां से मंजूरी मिली तो इसे यूपी पावर रेग्यूलेटरी अथॉरिटी के पास भेजा जाएगा। अंतिम निर्णय अथॉरिटी को ही लेना है। कारपोरेशन के अधिकारियों का कहना है कि प्रस्ताव को हरी झंडी मिली तो वर्तमान में 3.85 रुपये प्रति यूनिट मिलने वाली बिजली करीब 4.75 रुपये प्रति यूनिट हो जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि इसमें विद्युत आपूर्ति के घंटो के आधार पर क्षेत्रों को तीन श्रेणियों में बांटे जाने की भी व्यवस्था की जा रही है। हालांकि अभी प्रस्ताव पर स्थानीय अधिकारी खुलकर बोलने से कतरा रहे हैं। उनका कहना है कि लखनऊ से ही तय होगा कि नया टैरिफ क्या होगा। लेकिन इतना तय माना जा रहा है अगले वर्ष से घरेलू उपभोक्ताओं पर भी बिजली के बढ़े बिल का बोझ बढ़ेगा।