फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   चेन स्नेचर को जमकर धुना

चेन स्नेचर को जमकर धुना

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
Ghaziabad Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
साहिबाबाद। लाजपत नगर निवासी इंद्रा शर्मा की बहादुरी की सभी ने दाद दी। इंद्रा ने चेन लूटकर भाग रहे बदमाश को दबोचकर बुरी तरह धुन डाला। करीब 15 मिनट तक वह स्नेचर से गुत्थमगुत्था रही। इसी बीच पकड़ ढीली होते ही वह साथी के साथ बाइक से भाग निकला। दुख की बात यही है कि बहादुरी के बावजूद इंद्रा अपनी चेन लुटने से नहीं बचा सकी।

घटना शुक्रवार शाम करीब सवा पांच बजे की है। लाजपत नगर ई-5 में जगमोहन शर्मा रहते हैं। वह डीएलएफ में ठेकेदारी करते हैं। जगमोहन शर्मा की पत्नी इंद्रा घर के बाहर कुछ दूरी पर पार्क से लौट रही थी, तभी एक स्नेचर ने उनकी चेन लूट ली। इतने में इंद्रा ने हौसला रखते हुए स्नेचर को पकड़ लिया। इंद्रा स्नेचर को अपने घर की ओर घसीटने लगी और उसकी पिटाई भी करने लगी। तभी स्नेचर ने खुद को बचाने के लिए इंद्रा पर वार किया तो इंद्रा की पकड़ ढीली हो गई। मौका देखते ही स्नेचर कालोनी के गेट पर बाइक सवार अपने साथी के साथ भाग गया। इस दौरान आसपास के लोग शोर सुनकर वहां पहुंच चुके थे। शनिवार को मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई। एसएचओ साहिबाबाद का कहना है कि लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed