{"_id":"111-22274","slug":"Ghaziabad-22274-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकांक्षा का गोल्ड पर निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आकांक्षा का गोल्ड पर निशाना
Ghaziabad
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लोनी। शूटर आकांक्षा बंसल ने आल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड पर कब्जा जमाया। इसके साथ ही खिलाड़ी ने जूनियर कैटेगरी में अपनी खिताबी जीत का सिलसिला बरकरार रखा है। दिल्ली के डॉ. कर्ण सिंह शूटिंग रेंज में 4 नवंबर से चल रही चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया।
चैंपियनशिप के 10 मीटर पिस्टल शूटिंग की जूनियर कैटेगरी में आकांक्षा ने गोल्ड जीता। वह सीनियर कैटेगरी में चौथे स्थान पर रहीं। आकांक्षा ने 358 अंक अर्जित कर पूर्व में नॉर्थ जोन शूटिंग चैंपियनशिप कंपीटीशन में हासिल किए अपने स्कोर में एक अंक का सुधार किया। शूटिंग रेंज में समापन समारोह में विजेता शूटरों को कॉमनवेल्थ गेम्स एसोसिएशन के वाइस प्रेजीडेंट बलजीत सिंह सेठी ने मेडल प्रदान किए। पिता हेमेंद्र बंसल ने बताया कि आकांक्षा का सपना ओलंपिक गेम्स में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने का है।