फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   इस त्योहार घर जाकर दिखाएं!

इस त्योहार घर जाकर दिखाएं!

Tue, 30 Oct 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
Ghaziabad Updated Tue, 30 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजियाबाद। देस छोड़ परदेस में रह रहे लोगों से त्योहारी सीजन के मायने पूछो? त्योहार आते हैं। अपनों की यादें साथ लाते हैं। यही हूक कुछ दिन के लिए ही सही, सब कुछ छोड़ अपनों के पास जाने को मजबूर करती है। दिल्ली-एनसीआर से हजारों-लाखों लोग करवाचौथ, धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और छठ पर्व पर अपने-अपने घर जाने की तैयारी में हैं। अफसोस, उनकी तैयारी पर रेलवे और सड़क परिवहन निगम के बुरे इंतजाम भारी पड़ते दिखाई दे रहे हैं। ट्रेनों में रिजर्वेशन तो दो महीना पहले ही खत्म चुके हैं। जनरल बोगियों में पैर रखने को जगह नहीं मिल रही। बसों की हालत और भी खराब है। ऐसे में लोगों को लग रहा है कि कहीं अपनों के बीच जाकर त्योहार मनाने का उनका सपना इस बार सपना बनकर ही न रह जाए।

तत्काल के लिए मारामारी
अब स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर तत्काल के लिए मारामारी मच गई है। तत्काल टिकट बुक कराने वाले सुबह 6 बजे ही आरक्षण केंद्र के गेट पर लाइन लगा लेते हैं, जबकि केंद्र सुबह 8 बजे खुलता है और तत्काल बुकिंग 10 बजे होती है। तत्काल टिकट भी मात्र 5 से 10 मिनट में फुल हो जाती है। सुबह आरक्षण केंद्र में लगे तुराबनगर निवासी सुरेश तिवारी ने बताया कि तीन घंटे लाइन में लगने के बाद उन्हें श्रमजीवी में दो वेटिंग मिला है।
विज्ञापन


रेलवे की ऐसी व्यवस्था
त्योहारी सीजन में यात्रियों को भीड़ से बचाने के लिए रेलवे ने कुल 120 ट्रेनों का संचालन किया है। जो नवंबर के प्रथम सप्ताह से लेकर दिसंबर के अंत तक कुल 644 फेरे लगाएंगी। इसके अलावा रेलवे ने 24 ट्रेनों के साथ अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेलवे के पास नहीं बचे अतिरिक्त कोच
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अतिरिक्त कोचों को स्पेशल ट्रेनों में लगाए जाने के कारण अब डिब्बे नहीं बचे हैं। ऐसे में लंबी वेटिंग वाली ट्रेनों में सीटों के कंफर्म होना बहुत मुश्किल है। अगर अतिरिक्त कोच लगा दिया जाता तो यात्रियों को बहुत राहत मिल जाती।

पूजा स्पेशल ट्रेनें भी हुईं फुल
त्योहारी सीजन को देखते हुए रेलवे की ओर से चलाई गईं पूजा स्पेशल भी फुल हो चुकी हैं। अधिकांश में तीन से चार सौ तक वेटिंग पहुंच
चुकी है। एसी कोचों का भी बुरा हाल है। पूजा स्पेशल रेलगाड़ियों में यह स्थिति है-
गाड़ी नंबर स्पेशल ट्रेन वेटिंग
04022 दिल्ली-पटना 342
04204 दिल्ली-वाराणसी 299
05025 आनंद विहार-गोरखपुर 371
03136 आनंद विहार-कोलकाता 374
04028 दिल्ली-गुवाहाट 200
04202 नई दिल्ली-लखनऊ 276
नोट- स्थिति ट्रेन में स्लीपर क्लास में 11 और 12 नवंबर की है।

अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे
त्योहार को देखते हुए रेलवे ने पहले से ही स्पेशल ट्रेनों का इंतजाम किया है। फिर भी लंबी वेटिंग की स्थिति आती है तो कुछ ट्रेनों अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। ताकि यात्रियों को परेशानी से बचाया जा सके। - वाईएस राजपूत, सीपीआरओ, नार्दर्न रेलवे


हांफ रहीं रोडवेज यात्री परेशान
दशहरा और ईद पर जिस तरह यूपी रोडवेज की बसें हांफतीं दिखाई दी थी, उसे देखते हुए नहीं लगता कि आगे के त्यौहारों पर परिवहन केनिगम के इंतजाम यात्रियों का सही से साथ निभा पाएंगे। बसें कम हैं और यात्रियों का लोड कई गुना ज्यादा। हर बार अफसर त्योहारों पर अतिरिक्त बसें चलाने की बात तो करते हैं मगर आखिर में उनके इंतजाम धराशाई ही नजर आते हैं। आनंद विहार बस अड्डा, नया बस अड्डा और पुराना बस अड्डा पर ही इस वक्त यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है।


दीपावली से चार दिन पहले एटा, बदायूं, लखनऊ, कानपुर और आगरा समेत लांग रूटों पर 50 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। बसों के फेरे भी बढ़ा दिए जाएंगे। निगम के बेड़े में अभी रीजन के लिए 100 अनुबंधित और 400 अपनी बसें शामिल हैं।
- संदीप अग्रवाल, एआरएम रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed