{"_id":"111-20815","slug":"Ghaziabad-20815-111","type":"story","status":"publish","title_hn":" महिला नेता के िखलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला नेता के िखलाफ प्रदर्शन
Ghaziabad
Updated Tue, 25 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोदीनगर। महिला नेता उर्मिला शर्मा के आरोपों को गलत बताते हुए तमाम लोगों ने सोमवार को तहसील में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सीओ को ज्ञापन देकर कहा कि महिला ने झूठे आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ ने निष्पक्ष जांच का भरोसा देकर लोगों को शांत किया।
पुलिस ने रविवार देर रात उर्मिला की ओर से दूसरे पक्ष के लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। दूसरे पक्ष वालों को इसका पता लगा तो वे गुस्से में आ गए। इसे लेकर हरमुखपुरी कालोनी के तमाम लोग दोपहर में पहुंचे और विरोध प्रदर्शन कर सीओ को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में शामिल लोगों का आरोप था कि महिला के पति के कहने पर 21 सितंबर को पुलिस ने गणेश मेले में दुकानदारों से मारपीट की थी। विरोध पर महिला ने सभासद और उनके साथियों पर कपड़े फाड़ने के झूठे आरोप लगा दिए। ज्ञापन में महिला और उसके परिजनों पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई। इस मौके पर ब्रजमोहन, कृष्ण कुमार, दीपक, सत्यप्रकाश, सोनू, सूरज, प्रवीन, सागर, राधेश्याम, बबलू सिंघल आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे। सीओ राजेश पांडेय ने निष्पक्ष जांच का भरोसा देकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन