फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   पहले ही दिन दफ्तर नहीं पहुंचे ‘सरकार’

पहले ही दिन दफ्तर नहीं पहुंचे ‘सरकार’

Fri, 20 Jul 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
Ghaziabad Updated Fri, 20 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मोदीनगर-मुरादनगर चेयरमैन गायब , पतला-निवाड़ी के अध्यक्षों ने संभाला काम
विज्ञापन

मोदीनगर। शपथ ग्रहण करने के बाद बृहस्पतिवार को अपने कार्यकाल के प्रथम दिन मोदीनगर और मुरादनगर के नवनिर्वाचित चेयरमैन कार्यालय नहीं पहुंचे। उधर, चेयरमैन के कार्यालय आने की उम्मीद से कर्मचारी सुबह से ही इंतजार में थे। जबकि निवाड़ी और पतला नगर पंचायत के चेयरमैन कार्यालय पहुंचे और कर्मियों से मुलाकात की और कामकाज पर चर्चा की।
बृहस्पतिवार को नवनिर्वाचित चेयरमैन का पहला दिन था। सुबह से ही पालिका कार्यालय में तैनात कर्मचारी और अधिकारी चेयरमैन के आने क ा इंतजार कर रहे थे। लेकिन मुरादनगर चेयरमैन रेखा अरोड़ा व्यक्तिगत कारणों के चलते कार्यालय नहीं पहुंचीं। जबकि मोदीनगर चेयरमैन सरोज शर्मा के पति एवं पूर्व चेयरमैन रामआसरे शर्मा जरूर कार्यालय पहुंचे और कर्मचारियों से मुलाकात की। चेयरमैन पति रामआसरे शर्मा ने बताया कि चेयरमैन नगर के विकास के लिए कार्य कराएंगी। नगर की साफ-सफाई और क्षतिग्रस्त सड़क, गलियों की मरम्मत और पथ प्रकाश व्यवस्था पर अधिक ध्यान रहेगा। उधर, पतला नगर पंचायत चेयरमैन केपी सिंह कार्यालय पहुंचे और कर्मचारियों से बात की। निवाड़ी के चेयरमैन राजकुमार भी कार्यालय पहुंचे और कर्मियों से वार्ता करने के साथ कस्बे की सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


गुणवत्ता में कमी पर ब्लैक लिस्टिड होंगे ठेकेदारः धामा
लोनी। बुधवार को शपथ लेने के बाद चेयरमैन मनोज धामा ने नगर पालिका आफिस पहुंचकर हवन कराया। उन्होंने सर्वप्रथम रमजान के मद्देनजर क्षेत्र की सभी मस्जिदों के आसपास और मुस्लिम बस्तियों में साफ-सफाई अभियान शुरू करने के निर्देश दिया। बाद में उन्होंने विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अगर विकास कार्यों के निर्माण में गुणवत्ता कम पाई गई तो ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टिड किया जाएगा। बृहस्पतिवार सुबह दस बजे चेयरमैन मनोज धामा खन्नानगर कॉलोनी स्थित नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यालय की शुद्धि के लिए हवन कराया और कर्मचारियों के साथ बैठक की। उनका कहना है पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे। उन्हाेंने वर्षों से बेहटा हाजीपुर की वाल्मीकि बस्ती के पास भरे गंदे पानी की निकासी के लिए पंपसेट लगवाए। चेयरमैन ने बताया कि विकास कुंज कॉलोनियों में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया है। जेई को बुलाकर निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच को कहा। उनका कहना है कि अगर विकास कार्यों की गुणवत्ता में कमी पाई गई तो ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टिड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed