{"_id":"18176","slug":"Ghaziabad-18176-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर कैंटर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधक बनाकर कैंटर लूटा
Ghaziabad
Updated Tue, 10 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
धौलाना (ब्यूरो)। बहुराष्ट्रीय कंपनी के पेय पदार्थ लेकर रवाना हुआ कैंटर रविवार रात समाना चौकी क्षेत्र में बदमाशों ने लूट लिया। वाहन चालक को अगवा कर गुलावठी के जंगल में बदमाश हाथ पैर बांधकर फेंक गए।
रविवार रात वाहन चालक आरिफ पुत्र दीन मोहम्मद ग्राम ढकोली, बुलंदशहर केंटर में बहुराष्ट्रीय कंपनी के पेय पदार्थ लादकर जहांगीराबाद के लिए रवाना हुआ। वाहन में करीब दो लाख रुपये का माल था। वाहन जैसे ही समाना चौकी से सपनावत रजवाहे के करीब पहुंचा हथियार बंद बदमाशों ने हथियारों के बल पर वाहन को रुकवा लिया आैर ड्राइवर को बंधक बनाकर अपने वाहन से ले गए। बाद में हाथ पैर बांधकर मांडी के जंगल में उसे फेंककर फरार हो गए।