फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   हादसों में तीन लोगों की मौत

हादसों में तीन लोगों की मौत

Wed, 04 Jul 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
Ghaziabad Updated Wed, 04 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद/मसूरी/मुरादनगर। रमतेराम रोड पर रोडवेज बस ने सड़क पार कर रहे किशोर को टक्कर मार दी। दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। वहीं, मसूरी में अनियंत्रित ट्रक ने सर्विस लेन पर बने ढाबे के बाहर चाय पी रहे फैक्ट्रीकर्मी को कुचल दिया। हादसे में कर्मी की मौत हो गई। उधर, मुरादनगर आयुध निर्माणी फैक्टरी के गेट के पास अधेड़ को टक्कर मार दी। दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

नगर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना बुधवार सुबह करीब छह बजे हुई। एक किशोर सड़क पार कर रहा था। तभी उसे रमतेराम रोड पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कुचल दिया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बस चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं, मसूरी में सोमवार रात को भूडगढ़ी स्थित बालाजी ढाबे के बाहर हादसा हुआ। भूडगढ़ी निवासी बदले का बेटा कृष्ण (27) मीट फैक्ट्री में सफाई का काम करता था। सोमवार की रात कृष्ण ढाबे पर चाय पी रहा था। इसी बीच एक ट्रक सर्विस लेन पर मुड़ा और ट्रक कृष्ण को रौंदते हुए निकल गया। दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक भाग गया। इस पर ढाबा मालिक और कुछ अन्य लोगों ने अपनी कार से उसका पीछा किया। हापुड़ के पास जाकर आरोपी ट्रक चालक को लोगों ने दबोच लिया और उसे वापस मसूरी लाकर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरादनगर में सोमवार की रात आयुध निर्माणी फैक्टरी के गेट के पास अधेड़ सडक पार कर रहा था। इसी बीच मेरठ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने अधेड़ को टक्कर मार दी। दुर्घटना में अधेड़ की मौत हो गई। उधर, चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।

ट्रक-बस की भिड़ंत, 21 जख्मी

मसूरी। पीलीभीत डिपो की एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर ट्रक से जा भिड़ी। हादसे में बस चालक समेत 21 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गाजियाबाद के एमएमजी और पिलखुवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद घबराया ट्रक चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। यह बस पीलीभीत से दिल्ली जा रही थी। यह हादसा मंगलवार अलसुबह करीब साढे़ चार बजे हुआ। रोडवेज की एक बस पीलीभीत से दिल्ली की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही बस नंदराम होटल के पास पहुंची, वैसे ही धर्मकांटे की ओर मुड़ रहे ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में बस चालक शारदा शंकर और उसमें सवार विशाखा अग्रवाल, वर्तिका अग्रवाल, नईम, अंकित, बबली, मुरारी लाल, दीक्षा, हिमांशु समेत 21 लोग घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही मसूरी एसओ पीके सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेस के माध्यम से जिला एमएमजी और पिलखुवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बच्ची को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर
लोनी। गढ़ी शब्लू गांव में तीन वर्षीय बच्ची ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर घायल हो गई। उसको उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक की धुनाई कर ट्रैक्टर में आग लगी दी। गढ़ी शब्लू गांव निवासी साक्षी (तीन वर्ष) पुत्री वेदप्रकाश मंगलवार शाम 5.30 बजे सड़क पर खेल रही थी। इसी दौरान सड़क पर जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर वह घायल हो गई। बच्ची को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया तथा धुनाई कर ट्रैक्टर में आग लगा दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची ट्रैक्टर जल चुका था। निठोरा चौकी प्रभारी वेदपाल का कहना है चुनाव में व्यस्त होने के कारण वह मामले की जांच नहीं कर पाए हैं। घायल ट्रैक्टर चालक को उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

टैंपों की टक्कर से बाइक सवार घायल
मोदीनगर। निवाड़ी थाना क्षेत्र के गांव खिदौड़ा निवासी आसिफ अली मंगलवार की दोपहर बाइक पर सवार होकर मोदीनगर जाने के लिए घर से निकला। रास्ते में भट्ठे के पास विपरीत दिशा से आते टैंपों ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल हुआ आसिफ सड़क पर बेहोश हो गया। आरोप है कि घायल को बेहोश देखकर टैंपों चालक ने उसकी जेब से बीस हजार रुपये और मोबाइल निकाल लिया और मौके से गायब हो गया। राहगीरों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां होश में आने पर पीड़ित ने घटना की जानकारी दी। परिजनों ने मामले में थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed