फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   धीरे-धीरे बोलो...बागी सुन लेंगे

धीरे-धीरे बोलो...बागी सुन लेंगे

Wed, 13 Jun 2012 12:00 PM IST
Ghaziabad
Ghaziabad Updated Wed, 13 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद। गुटबंदी की मारी भाजपा मेयर इलेक्शन में भी भारी अंतर्कलह से जूझती दिख रही है। टिकटों पर असंतोष इतना कि पार्टी संगठन सबके सामने उम्मीदवारों की लिस्ट तक पढ़कर नहीं सुना पा रहा। दोपहर में किसी ने पर्चा आउट किया तो बागियों के डर से महानगर के नेता पश्चिमी यूपी कार्यालय पर ताले जड़कर गायब हो गए।
विज्ञापन

पार्टी से जुड़े एक प्रमुख नेता ने बताया कि बागी तेवर दिखा रही पार्षद और मेयर टिकट दावेदारों की भीड़ से हंगामे का डर था। इसलिए, पार्टी के प्रमुख नेताओं ने पहले दफ्तर पर ताला डाला। फिर मोबाइल बंद कर किसी अज्ञात जगह पर चले गए। जिस-जिस को सिंबल दिया जाना था, उसे अंजान नंबरों से फोन करके गुप्त स्थानों पर बुलाया जाता रहा और टिकट की औपचारिक रस्म निभाई। टिकट कटने से नाराज कई पार्षदों ने निर्दलीय ही नामांकन भी कर दिए।
विज्ञापन


रूठों को मना लेंगे: एसपी सिंह
भाजपा महानगर संयोजक सरदार एसपी सिंह ने देर शाम फोन पर बताया कि उम्मीदवारों की सूची में पार्टी ने सभी वर्गों का ख्याल रखा है। कुछ पार्षदों के टिकट इसलिए कट गए, क्योंकि उनके इलाकों में हालात बदल गए थे। असंतुष्टों काे मना लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बे-टिकट खफा
गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी ने रालोद से आए सूदन रावत को टिकट थमाई तो दूसरे दावेदारों के चेहरे मुरझा गए हैं। मेयर की टिकट चाहने वालों की सपा में भी कमी नहीं थी। हाईकमान ने सोच-विचार के बाद सूदन के रूप में जाट कार्ड खेला है।
सूदन रावत : 49 वर्षीय सूदन रावत 30 साल से सक्रिय राजनीति में हैं। बड़े भाई रामनरेश रावत गढ़ से विधायक रह चुके हैं। केमिकल और रियल एस्टेट का कारोबार है।

गाजियाबाद। जनपद में निकाय चुनाव के दौरान कड़े सुरक्षा प्रबंध होंगे। इसके लिए 345 पोलिंग स्टेशनों पर करीब 14 हजार पुलिसवाले तैनात रहेंगे, इनमें 16 कंपनी पीएसी जवान और होमगार्ड भी शामिल हैं। एसपी ट्रैफिक किरण यादव को पुलिस चुनाव सेल का प्रभारी बनाया गया है, उनके साथ सीओ प्रथम राम नयन यादव भी रहेंगे। जिले में निकाय चुनाव 4 जुलाई को होने हैं। नामांकन 13 जून को खत्म होंगे। 80 वार्डों से तकरीबन 1200 प्रत्याशी मैदान में होंगे। एसएसपी ने बताया कि ऐसे लोगों की सूची बन रही है, जो चुनाव प्रभावित कर सकते हैं।

विजय समर्थक खुश
कांग्रेस के विजय चौधरी का गाजियाबाद मेयर पद के लिए नाम फाइनल होने पर जहां उनके समर्थक खुश हैं वहीं विरोधी धड़ा मायूस है। कांग्रेस में दो धड़ाें के 25 लोगों ने आवेदन किया था। विजय लंबे समय से विभिन्न पदों पर अहम भूमिका निभाते रहे हैं।

कोई खफा नहीं
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राशिद मलिक, प्रदेश महासचिव इंद्रजीत टीटू ने दावा किया कि उम्मीदवार के ऐलान पर उनकी पार्टी कार्यकर्ताओं में कोई नाराजगी नहीं है। पार्टी के लोग पूरी ताकत से उन्हें चुनाव लड़ाएंगे। सूदन रावत बुधवार को नामांकन करेंगे।

बसपा में रार
बसपा में उम्मीदवारों पर एक राय नहीं बन पा रही। मेयर टिकट के लिए कर्णे प्रधान के नाम की चर्चा थी। इस बीच बसपा नेता सुरेश कश्यप ने नामांकन कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, कोआर्डिनेटर एवं सांसद मुनकाद अली ने बुधवार को एकराय बनाने के लिए पंचशील नगर में बैठक बुलाई है।


विरोध में इस्तीफा
गाजियाबाद। वार्ड 55 से अरुण जैन को बीजेपी का पार्षद प्रत्याशी बनाए जाने के विरोध में पूर्व महानगर अध्यक्ष (महानगर निवेशक प्रकोष्ठ) संजीव मित्तल के नेतृत्व में तकरीबन 55 बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया। कार्यकर्ताओें ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष को त्यागपत्र भेज दिया है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed