{"_id":"16666","slug":"Ghaziabad-16666-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक मंगल मिलन में झूमी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारिवारिक मंगल मिलन में झूमी महिलाएं
Ghaziabad
Updated Sun, 27 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। माहेश्वरी समाज और माहेश्वरी महिला मंडल ने शनिवार को कविनगर स्थित लायंस नेत्र चिकित्सालय में पारिवारिक मंगल मिलन और वार्षिकोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में बुजुर्गों, मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। गणेश और महेश वंदना के बाद बच्चों ने कार्यक्रम पेश किए। 75 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्गों को शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वर्ष 2010-12 के कक्षा 10-12 में बेहतर अंक लाने वाले आयुश मोहता को, उच्च शिक्षा में बीटेक में उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए शोभित माहेश्वरी और विशेष श्रेणी में आईआईटी जेई में प्रवेश पाने पर क्षितिजा माहेश्वरी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गोपाल माहेश्वरी, सुशील माहेश्वरी, विनय गुप्ता, प्रतिभा माहेश्वरी, अमृता गुप्ता, संगीता माहेश्वरी, वंदना देवी, राजेंद्र लाखौटिया, अनूप राठी, मुकेश माहेश्वरी, बलदेव सिंघी, राजेंद्र माहेश्वरी, मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन