{"_id":"16078","slug":"Ghaziabad-16078-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहप्रवेश का झांसा दे गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहप्रवेश का झांसा दे गैंगरेप
Ghaziabad
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद। छाबड़ा कालोनी में तीन बदमाशों ने नशीला पदार्थ खिलाकर विधवा से गैंगरेप किया। आरोपियों ने गृह प्रवेश का झांसा देकर महिला को बुलाया, उसे कोल्ड ड्रिंक और समोसे में नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। आरोपियों ने उसे शालीमार गार्डन की एक निर्माणाधीन इमारत में ले जाकर रेप किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला एमएमजी अस्पताल भेजा है। एसपी सिटी शिव शंकर यादव का कहना है कि एक आरोपी की पहचान कर ली गई है।
शंकर विहार विजयनगर की 35 वर्षीय विधवा नोएडा सेक्टर-63 में चाय की दुकान चलाती है और कोठियों में चौका बर्तन भी करती है। पीड़ित ने बताया कि दो दिन पहले उसकी पहचान टीटू नाम के युवक से हुई थी। टीटू ने उसे बताया कि साहिबाबाद के विक्रम एंक्लेव में उसकी एक इमारत तैयार बन रही है। सोमवार को उसका गृह प्रवेश है। इसके लिए टीटू ने उसे निमंत्रण भी दिया। सोमवार को टीटू खुद ऑटो लेकर महिला के घर पहुंचा। ऑटो में सवार होकर दोनों पुराने बस अड्डे पहुंचे। यहां टीूटू का एक साथी कार लिए इंतजार कर रहा था। उसके पास कोल्डड्रिंक और समोसे थे। महिला ने बताया कि समोसे और कोल्ड ड्रिंक लेते ही वह बेसुध हो गई। आरोपी उसे कार में बैठाकर दिल्ली में गोलचक्कर घुमाते हुए शालीमार गार्डन की छाबड़ा कालोनी स्थित निर्माणाधीन मकान में ले गए। वहां उसे जबरन शराब पिलाई। तब तक आरोपियों का तीसरा साथी भी वहां पहुंच गया। उसके नशे में धुत होने के बाद आरोपियों ने उससे गैंगरेप किया और फरार हो गए। आरोपियों के जाने के बाद नशे ही हालत में महिला किसी तरह निर्माणाधीन मकान से निकली और बाहर पडे़ रेत पर गिर गई। महिला को नशे की हालत में देख आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
हालत बयां कर रही थी दरिंदगी की दास्तां
गाजियाबाद। गैंगरेप का शिकार बनी विधवा की हालत उसके साथ हुई दरिंदगी की दास्तां को बयां कर रही थी। जिला अस्पताल में पुलिस जब उसे मेडिकल जांच के लिए लेकर पहुंची, तब भी महिला बदहवास थी। साहिबाबाद के विक्रम एंक्लेव में हवस का शिकार बनी महिला को लेकर पुलिस टीम देर शाम जिला महिला अस्पताल पहुंची। महिला कांस्टेबल पीड़िता को लेकर जीप से उतरी ही थी कि वह जमीन पर गिर पड़ी। उसे संभाला गया, मगर नशा इस कदर था कि पांव जमीन पर रुक ही नहीं रहे थे। मीडियाकर्मियों ने महिला से बात करनी चाही, मगर सवाल कुछ होते थे और जबाव कुछ। बदहवासी की हालत में महिला रुककर बता रही थी कि कैसे समोसे और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ खिलाकर उसकी अस्मत लूट ली गई।बार-बार चक्कर खाकर जमीन पर गिरती महिला की हालत देखकर अस्पताल में पहले से मौजूद मरीज और उनके तीमारदार भी हैरान रह गए। एसपी सिटी शिव शंकर यादव और विजयनगर एसएचओ राजेश द्विवेदी ने भी पीड़िता से बात की।