{"_id":"15935","slug":"Ghaziabad-15935-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी आज होंगे पुलिस लाइन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजी आज होंगे पुलिस लाइन में
Ghaziabad
Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर जेएम यादव बृहस्पतिवार को महानगर में नौ जिलों के पुलिस अधिकारियों की क्लास लेंगे। हरसांव पुलिस लाइंस में वे मेरठ जोन के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और दिशा-निर्देश देंगे। मीटिंग को लेकर पुलिस आफिस और थानों में बुधवार को दिनभर पुलिसकर्मी रिकॉर्ड अपडेट करते दिखे। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत एडीजी बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे हरसांव पुलिस लाइंस आएंगे और 1:30 बजे तक समीक्षा बैठक करेंगे। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक बैठक में आईजी जोन के अलावा, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, प्रबुद्धनगर, गौतमबुद्धनगर, पंचशील नगर, बुलंदशहर और गाजियाबाद के राजपत्रित पुलिस अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन