{"_id":"5a6e25804f1c1b77268b6c92","slug":"youth-plays-an-important-role-in-raising-social-status","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामाजिक स्तर ऊंचा उठाने में युवाओं की अहम भूमिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामाजिक स्तर ऊंचा उठाने में युवाओं की अहम भूमिका
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
- प्रजापति सम्मेलन के मंच पर बैठे राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कसबे के कैप्टन सुखबासी सिंह स्मारक जनता महाविद्यालय में रविवार को प्रजापति (कुंभकार) समाज के प्रांतीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इसमें समाज को आगे बढ़ाने और सामाजिक स्तर सुधारने के लिए युवाओं की अहम भूमिका बताई गई।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरबीके प्रजापति ने कहा कि किसी भी समाज में युवाओं की प्रमुख भूमिका होती है। कहा कि युवाओं का जोश और बुजुर्गों की सोच और दिशा-निर्देशन समाज की अपनी अलग पहचान बनाने में सक्षम है। कहा कि युवा वर्ग सिर्फ नौकरी अथवा कुछ पाने के लिए किसी भी सरकार अथवा राजनेता का मुंह न ताके बल्कि, अपनी योग्यता और पराक्रम के बल पर खुद कुछ नया कर दिखाने की क्षमता लाएं।
सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे संघप्रिय प्रजापति ने कहा कि आजादी के 70 वर्षों बाद भी प्रजापति समाज के लोगों को शासन-सत्ता में वह भागीदारी नहीं मिल पाई है जो उनको अब तक मिल जानी चाहिए थी। गोरखपुर से आए सुरेंद्र प्रजापति ने कहा कि सत्ता को हासिल करने के लिए हमें खुद की ताकत के साथ ही सभी वर्गों का सहयोग लेना है।
जिला महासचिव अंकित प्रजापति ने बताया कि कानपुर जनपद में यह पहला युवा सम्मेलन है। बताया कि सम्मेलन में प्रदेश के कई जिलों से प्रजापति समाज के लोग शामिल होने आए। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल प्रजापति ने कहा कि युवा टीम की मेहनत का ही परिणाम है कि घाटमपुर में समाज का सफल सम्मेलन हुआ।
विज्ञापन
समारोह में पूर्व एमएलसी लोकेश प्रजापति, आईआईटी सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोविंद प्रजापति, डा.बीडी प्रजापति, साध्वी रुचि प्रजापति, नरायणदास अकेला, डा. बरदानी प्रजापति, नगीना प्रसाद, बासू प्रजापति, रामानंद प्रजापति, डा. महेंद्र, उमा देवी, सरोज प्रजापति, सविता देवी, हेमलता, सौरभ प्रजापति और मुकेश प्रजापति सहित अन्य लोगों ने विचार व्यक्त किए। संचालन प्रेम नरायन प्रजापति ने किया।