{"_id":"58ed38114f1c1b6137cf6eb4","slug":"women-s-racket-to-remove-liquor-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान हटाने को महिलाओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान हटाने को महिलाओं का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
श्ाराब
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के अरहरियामऊ गांव का शराब ठेका हटाने को लेकर गांव की महिलाओं ने हंगामा किया। उत्तेजित महिलाओं ने मंगलवार को शराब की दुकान की पेटी उलटा दी और बोर्ड नोंच डाला।
प्रदर्शन के बाद गांव की महिलाओं में से सुंदरी, अवधरानी, गीतादेवी, सरोजनी, कालिंद्री, सीमादेवी, राममूर्ति, सरितादेवी ने बताया पुखरायां-मुंगीसापुर रोड पर स्थित शराब की दुकान के पास प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल व्यवस्थित है। शराब की दुकान से सटा मंदिर भी है। वहीं गांव की महिलाएं खेत खलिहान भी जाती हैं।
दुकान के पास शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है जो अक्सर भद्दी गालियां बकते हैं और वहां से गुजरने वाली महिलाओं पर फब्तियां भी करते रहते हैं। महिलाओं का कहना है कि गांव से पांच सौ मीटर की दूरी पर शराब की दुकान व्यवस्थित कराई जाए। इस बावत थानाध्यक्ष बरौर रविंद्र कुमार तिवारी का कहना है महिलाओं के प्रदर्शन की जानकारी नहीं है।