फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   women murder from neck tiet

गला दबाकर की गई थी महिला की हत्या

Sat, 09 Jan 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Jan 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
साढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के महनीपुर गांव के बाहर खेत में महिला की लाश मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाना आया है। घटना को हादसे का रूप देने के लिए शव को कीचड़ में फेंक दिया गया था।
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि मायके वालों से तहरीर मिलते ही हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मालूम हो कि साढ़ कस्बे के महनीपुर गांव निवासी रणविजय यादव की पत्नी बिटोला (26) बुधवार की शाम घर से लापता थी।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह गांव के बाहर एक खेत में उसका शव खेत में कीचड़ में सना हुआ पड़ा मिला था। शव की बरामदगी के बाद ससुराल वालों ने बिटोला को सांड़ अथवा नीलगाय द्वारा हमला कर मार देने की अफवाह फैलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिटोला के मायके मेरापुर (हमीरपुर) से भाई ज्ञानसिंह यादव और अन्य लोग महनीपुर पहुंचे तोे हालात देखकर भड़क गए। उन्होंने हत्या कर लाश कीचड़ में फेंके जाने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया।


जांच को पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मामला संदिग्ध पाया।  घाटमपुर एसओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिटोला की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।

अभी मृतका के मायके वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है। परिवार के अन्य सदस्य फरार हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed