फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   women burn

संदिग्ध हालात में झुलसी युवती

Sun, 21 Feb 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Feb 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी पतारा के नरसिंहपुर गांव में संदिग्ध हालात में एक युवती गंभीर रूप से झुलस गई। उसको बचाने के प्रयास में पति और भतीजा भी झुलस गए। सीएचसी से डाक्टरों ने युवती को कानपुर रेफर किया है। बताया गया है कि  खाना बनाते समय युवती आग की चपेट में आकर घायल हो गई।
विज्ञापन


नरसिंहपुर गांव निवासी सुनील कुमार पासी ने बताया कि शनिवार की दोपहर पतारा बाजार चला गया था। घर में पत्नी रामादेवी (28) अकेली थी। दोपहर 3 बजे जब वह घर लौटा तो पत्नी आग की लपटों से घिरी हुई थी। शोर मचाने पर उसका भतीजा अनिल कुमार (19) भी आ गया।  दोनों आग बुझाने में जुट गए, लेकिन रामादेवी गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी।
विज्ञापन


झुलसी रामादेवी को सीएचसी पतारा पहुंचाया गया। डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। डाक्टरों के मुताबिक रामादेवी 80 फीसदी तक जल गई है।

सुनील के हाथ झुलस गए हैं जबकि,  भतीजे अनिल की हालत सामान्य है। मायके वाले भी अस्पताल आए। चौकी इंचार्ज रामबरन पांडेय ने बताया कि अभी किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed