{"_id":"58af485c4f1c1b2c7db22fd9","slug":"woman-crushed-by-dumper","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तेदारी से लौट रही महिला को डंपर ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तेदारी से लौट रही महिला को डंपर ने कुचला
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Fri, 24 Feb 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
हादसे को अंजाम देने वाले डंपर को किनारे कराती पुलिस।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अपने रिश्तेदार से मिलकर वापस घर जा रही महिला को पीछे से डंपर ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे महिला की मौके पर मौत हो गई। खबर पाकर मौके पर आसपास के लोग जुट गए। डंपर चालक मौके से भाग निकला। इधर हादसे की खबर पाकर शिवली व रूरा थाने की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की है।
रसूलाबाद थाना के गांव भोलापुर निवासी रामदुलारी (45) पत्नी बालकराम रूरा थाने के गांव पांडेय निवादा निवासी रिश्तेदार राजाराम के यहां आई थी। रिश्तेदारों से मिलकर पुत्र दीवान वर्मा के साथ गुरुवार को वापस गांव जाने के लिए पैदल वाहन के इंतजार में काशीपुर-गहरा मार्ग पर चलने लगी।
इसी दौरान रामआसरे के खेत के पास पीछे से से आए डंपर ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे रामदुलारी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर छोड़कर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने डंपर को थाने में खड़ा करा लिया है। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।