फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   When tenders dhaba owner driver beaten to death

रेजगारी देने पर ढाबे मालिक ने चालक को पीटा, मौत

Wed, 02 Nov 2016 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 02 Nov 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
When tenders dhaba owner driver beaten to death
इसमें चालक के सिर पर गंभीर चोट लग गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चालक की पत्नी ने होटल मालिक और कर्मियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थनवापुर गांव के पास हाईवे स्थित ढाबे पर 10 रुपये की रेजगारी देने पर होटल मालिक व डीसीएम चालक में मारपीट हो गई। इसमें चालक के सिर पर गंभीर चोट लग गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चालक की पत्नी ने होटल मालिक और कर्मियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन



मंगलपुर थाना क्षेत्र के गांव हवासपुर निवासी महेंद्रपाल (36) पेशे से ड्राइवर था। 30 अक्तूबर को वह दीपावली पर्व के चलते अपनी डीसीएम लेकर घर जा रहा था। तभी थनवापुर के पास हाईवे स्थित कृष्णा ढाबा पर डीसीएम खड़ी कर हेल्पर जयकरण के साथ खाना खाने लगा।
विज्ञापन


खाना खाने के बाद भुगतान के समय महेंद्र सिंह ने होटल संचालक पूरन सिंह निवासी छोटा लडुवापुर डेरापुर को 10 रुपये की रेजगारी दी। इस पर होटल संचालक ने सिक्का लेने से मना कर दिया। इसी बात पर दोनों में बहस हो गई और मारपीट होने लगी। पूरन सिंह ने महेंद्रपाल को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौके पर मौजूद हेल्पर जयकरण व अन्य वाहन चालक अमरपाल, तिलक, श्यामपाल ने घायल महेंद्रपाल को हवासपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने हालात गंभीर बताकर हैलट कानपुर रेफर कर दिया। त्योहार के चलते चिकित्सक उपलब्ध न होने पर उसे प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां सोमवार की रात उसकी मौत हो गई।


घटना के बाबत मृतक की पत्नी कौशल्या देवी ने होटल संचालक के खिलाफ  गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से हड्डी टूटने व खून का थक्का जमने से मौत होना बताया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।


परिजनों का रो-रोकर रहा बुरा हाल- डेरापुर। ढाबा संचालक से मारपीट में मृत डीसीएम चालक महेंद्रपाल की पत्नी कौशल्या देवी का मायका औरैया जिले के मढाहपुर गांव में होने के चलते बड़ी संख्या में लोग भारी संख्या में पहुंच गए।



कौशल्या देवी, पुत्र दीपांशू (11), पुत्री मानसी (7), हिमांशी (3) का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वहीं घटना की रिपोर्ट दर्ज होने पर थानाध्यक्ष ने कृष्णा ढाबा पर भारी पुलिस बल के साथ छापेमारी की। लेकिन आरोपी ढाबा संचालक पुलिस के हत्थे नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed