फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghatampur News ›   Wheat procurement stalled due to non-loading of storage

भंडारण को लदान न होने से गेहूं खरीद ठप

Fri, 28 Apr 2017 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 28 Apr 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
Wheat procurement stalled due to non-loading of storage
केंद्र - फोटो : अमर उजाला
 शासन की मूल्य समर्थन योजना के तहत खरीदे गए गेहूं की लदान न होने से केंद्रों पर तौल नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

गुरुवार को भोगनीपुर के एसडीएम आरपी त्रिपाठी ने मूसानगर में पीसीएफ के क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। मौजूद किसान रणविजय, अरुण कुमार, हुब्बलाल, रामखिलावन ने बताया कि केंद्र पर गेहूं की तौल बंद है। इस बाबत केंद्र प्रभारी रामकुमार ने बताया कि 5,000 क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 2,089 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। किसानों को आरटीजीएस के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में भुगतान किया जा रहा है।

बताया कि खरीदा गया गेहूं भंडार गृह भेजने के लिए ट्रक उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। इससे परिसर में तौल कराने के लिए जगह नहीं बची है। एसडीएम ने गेहूं की डिलवरी के लिए विभागीय अधिकारियों से फोन पर बात की और केंद्र प्रभारी को दूसरी जगह खरीद करने का निर्देश दिया। उन्होंने अभिलेखों का निरीक्षण किया और मौजूद किसानों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन


सिकंदरा प्रतिनिधि के अनुसार शास्त्रीनगर मोहाल स्थित सहकारी संघ परिसर में पीसीएफ की ओर से गेहूं क्रय केंद्र संचालित किया गया है। केंद्र प्रभारी ओमनारायण ने बताया कि 6,000 क्विंटल लक्ष्य के सापेक्ष 1,198 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। इसमें 570 क्विंटल भंडारण के लिए भेजा गया है। बाकी भरी बोरियां खुले आसमान तले मैदान रखी हैं। उनकी लदान न होने से खरीद बंद है। अलबत्ता बुधवार को तल्हुवापुर निवासी शिवकुमार द्विवेदी के 40 क्विंटल गेहूं तौलाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed